रिपोर्टर मोहम्मद शादाब शाहगंज
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा गोवध के 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक बछड़ा बरामद
डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत श्री अरविन्द कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.12.2024 की रात्रि में समय करीब 22:57 बजे मुखबिर खास की सूचना पर उसरहट्टा नहर पुलिया से 01 शातिर गोवंशीय तस्कर को एक बछड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 431/2024 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.मो0 शकिल पुत्र स्व0 अली अहमद निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0 अ0 सं0 431/20 24 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक बछड़ा
2.एक इनोवा UP 62 BW 2357
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री दीपेंद्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.उ0नि0 सैयद हसन जाफर रिजवी,हे0 कां0 अमरनाथ सिंह ,कां0 रवि प्रताप सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।