20 thousand new recruitments : यूपी नए डीजीपी का एलान, पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां ?

यूपी: नए डीजीपी का एलान, पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां
- सिपाही ट्रेनिंग में होगा एआई का इस्तेमालडीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस फोर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा। जल्द शुरू होने वाली 60244 सिपाहियों की ट्रेनिंग में एआई को शामिल किया जाएगा, ताकि वे नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने का पूरा प्रयास होगा। वे सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने प्रदेश की जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सबसे अच्छा बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बीते 8 साल में पुलिस की दिशा और दशा सराहनीय रही है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

- महिला अपराध की रोकथाम के साथ समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर कीमत पर कानून के राज को बनाए रखा जाएगा। कहा, कोरोना महामारी के बाद साइबर क्राइम बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि वे भविष्य की चुनौतियों से निपट सकें।
पुलिस में 20 हजार पदों पर भर्ती के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन से कुछ बिंदुओं पर सहमति मांगी गई है। इसके मिलने पर तत्काल विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। हाल ही में भर्ती हुए 60244 सिपाहियों का सही प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home