Big police action: लखनऊ के बाद अलीगढ़ और कासगंज में अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ?

Big police action: लखनऊ के बाद अलीगढ़ और कासगंज में अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Big police action: लखनऊ के बाद अलीगढ़ और कासगंज में अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ?
Big police action: लखनऊ के बाद अलीगढ़ और कासगंज में अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ?

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी लखनऊ के बाद अब अलीगढ़ में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए है।  की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ से एक अवैध हथियार फैक्टी का भंडाफोड़ किया है। जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनकी पहचान अरशद, बबलू और मनोज के रूप में हुई है। इनके पास बड़ी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। इसके साथ ही कासगंज पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ में पकड़ी गई अवैध हथियार फैक्ट्री
यूपी एसटीएफ की टीम ने अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद नगर में एक अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान तीन आरोपियों अरशद, बबलू और मनोज को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। इस संबंध में एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जानकारी दी है। अमिताभ यश ने बताया कि 32 तमंचे बने हुए 315 बोर, 34 बैरल, 6 अधबने तमंचे, 3 हॉफ बाडी पीतल बरामद हुआ है।
साथ ही 2 ठिया क्रमश: प्रथम ठिया पर 1 वर्मा और 2 बांक लगे है, दूसरे ठिया पर 1 वर्मा व 1 बांक लगा है। 6 छोटे-बड़े पाना, 11 छोटी-बड़ी चाबी, 23 छोटी-बड़ी रेती, 1 वेल्डिंग मशीन MBI नीला रंग, 3 गटका लोहा बड़े, 1 गटका लोहा छोटा, 7 छोटे-बड़े प्लास, 12 छोटी-बड़ी आरी पत्ती, 6 छोटी-बड़ी हथौड़ी, 2 ग्राइन्डर मय ब्लेड, 4 ग्राइन्डर ब्लेड, 6 छोटे-बड़े पेचकस, 1 चिमटी स्टील, 6 छोटे-बड़े स्प्रिंग, 161 पीतल स्लाईडर, खटका, 5 हैमर पीतल, 8 ट्रिगर पीतल, 6 इजेक्टर पीतल, 6 साइड लॉक पीतल, 10 लकड़ी की चाप, 2 छैनी और 2 लोहे के बारीक छोटे-बड़े तारों के बंडल बरामद हुए है।

कासगंज में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था शस्त्र फैक्ट्री
इसी क्रम में कासगंज पुलिस ने भी अवैध हथियारों के निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुएको गिरफ्तार किया है। थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला केसरी में बंद पड़े ईंट भट्टे के पीछे यह शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इसके पास से 4 अवैध तमंचे, 2 जिंदा और 4 खोखा कारतूस (315 बोर) और भारी मात्रा में शस्त्र निर्माण उपकरण बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में एसओजी व सर्विलांस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

 

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *