Computer Training : पिछड़ा वर्ग कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना 2025-26: आवेदन की तिथि 21 जुलाई तक बढ़ाई गई

प्रेस विज्ञप्ति
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु पूर्व निर्गत समय-सारिणी में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ कराये जाने तक की समय-सीमा को बढ़ाते हुए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उक्त योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसकी अन्तिम तिथि 14-07-2025 है, जिसे बढ़ाकर दिनांक 21-07-2025 कर दिया गया है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 21-07-2025 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल https://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र की हार्डकापी मय संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर 14, विकास भवन दिल्ली रोड़ हापुड़ में दिनांक 21.07.2025 के सायं 05ः00 बजे तक जमा किया जाना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण हेतु अर्हता निम्न प्रकार हैः-
1. इस प्रशिक्षण के अर्न्तगत प्रदेश के पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियांे को सी0सी0सी0 का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रूपये 1,00,000 (रूपये एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। (तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करें।)
2. कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (10$2) इण्टर मीडिएट न्यूनतम शैक्षित अर्हता आवश्यक है।
3. प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था सें छात्रवृत्ति न लेे रहा हो।
5. ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि क्रमशः 01 वर्ष तथा 03 माह की होगी।
6. युवक/युवतियों को पिछड़ी जाति का होना अनिवार्य है (तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करें।)
(सुनीता)
प्र0जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,
हापुड़।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं