The army claims : बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा- पाकिस्तान आर्मी के 29 जवानों को मार गिराया

इस्लामाबाद
- पाकिस्तान के प्रांत में पाकिस्तानी सेना के जवानों पर बड़ा हमला हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर कराची से क्वेटा जा रही बस को आईईडी हमले में निशाना बनाया, जिसमें 29 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं। BLA के एक अन्य हमले 2 पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई है। इसके साथ ही (BLF) ने भी कलात और झाऊ में हमलों को अंजाम दिया है। इन हमलों में भी कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने मुठभेड़ की बात स्वीकार की है और हताहतों की पुष्टि की है लेकिन जवानों की मौत की संख्या विद्रोही समूहों के दावों से अलग बताई है।पाकिस्तान में एक बार फिर हालात खराब होते नजर आ रहे हैं क्योंकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने कलात और क्वेटा में पाकिस्तान के 29 जवानों को मार गिराया है। बीएलए की स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने पाकिस्तानी जवानों को ले जा रही बस को आईईडी से निशाना बनाया है। बीएलए ने यह भी कहा है कि वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जंग को जारी रखेगी।
फतेह दस्ते ने बस पर किया हमला
- बीएलए ने दावा किया कि उसने 16 जुलाई बुधवार को दो बड़े हमले किए। सबसे महत्वपूर्ण हमला कलात के निमराग क्रॉस पर हुआ, जहां फतेह दस्ते ने कराची से क्वेटा जा रही सैन्य बस पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 29 सैन्यकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। समूह ने कहा कि नागरिक कव्वाली कलाकार भी बस में यात्रा कर रहे थे, लेकिन वे निशाने पर नहीं थे। इसने नागरिकों से भविष्य में हमलों से बचने के लिए सैन्य प्रतिष्ठानों और काफिलों से दूर रहने को कहा है।बुधवार को ही बीएलए लड़ाकों ने क्वेटा के हजार गंजी इलाके में एक आईईडी विस्फोट किया, जिसमें दो सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। बीएलए प्रवक्ता जीयांद बलूच ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी और इसे बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी कब्जे खिलाफ समूह का युद्ध बताया। बलूचिस्तान के एक और अलगाववादी सशस्त्र समूह बीएलएफ ने भी पर हमलों की बात कही है।
बीएलएफ ने 10 सैनिकों को मारा
- BLF ने एक बयान जारी कर बताया कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग हमले किए। पहला हमला 15 जुलाई को हुआ, जब एक रिमोट-कंट्रोल आईईडी से क्वेटा-कराची हाईवे पर एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया। विस्फोट में कथित तौर पर एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया। हमले में चार सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। बीएलएफ ने दूसरा हमला 16 जुलाई को अवारन जिले के झाऊ में हुआ। घात लगाकर किए गए इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर समेत 6 जवान कथित तौर पर मारे गए।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)