launched : राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पयागपुर केंद्रीय विद्यालय सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया

- मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, पयागपुर, जी.जी.आइ.सी परिसर शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय ने मा0 राज्य मंत्री और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण प्राचार्य डा.सी.बी वर्मा के द्वारा किया गया। बच्चो के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
- मा0 राज्य मंत्री जी ने कहा कि जनपद के लिए यह बडे़ ही सौभाग्य की बात है कि आज केन्द्रीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ हुआ है, जिसके लिए उन्होने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित रूप से जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में रहा है, जनपद में शिक्षा प्राप्त किये अनेको प्रतिभावान बच्चे वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक, प्रशासनिक पदों, राजनैतिक क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र आदि में प्रतिष्ठित पदो को सुशोभित कर रहे है तथा जनपद का नाम रोशन कर रहे है। उन्होने कहा कि उनके अनवरत प्रयास से विद्यालय के सत्र शुरू हो जाने से छात्रों को पठन पाठन में सुविधा होगी और उन्हे बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।
- मा0 राज्य मंत्री जी ने इतनी बडी सौगात देने पर मा0 प्रधानमंत्री जी, मा0 मुख्यमंत्री जी, और शिक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
मा0 राज्य मंत्री जी के द्वारा नवीन छात्रों को शिक्षण किट का वितरण किया गया और कक्षों में व्यवस्थाओं को देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हे प्रसन्नता है जनपद में केन्द्रीय विद्यालय का सत्र प्रारम्भ हुआ। मा0 राज्यमंत्री जी के अथक प्रयास से यह सम्भव हुआ। आत्मविश्वास के साथ कोई कार्य किया जाए तो, निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के विकास को एक नई उचाई पर ले जाया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ए0 के0 सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं