Gave a firm reply : भारत-रूस संबंध योग्यता आधारित, ट्रंप की आलोचना पर MEA ने स्पष्ट और दृढ़ जवाब दिया

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कई अहम अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भारत की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने अमेरिका की तरफ से कुछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार करने को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों, रूस से तेल खरीद, यमन में मौत की सजा का सामना कर रहीं निमिषा प्रिया के मामले और भारत-अमेरिका संबंधों पर बयान दिया।
ईरान से व्यापार पर अमेरिकी प्रतिबंध
- अमेरिका की तरफ से कुछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार के चलते लगाए गए प्रतिबंधों पर बोलते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर गौर कर रहे हैं।रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है।
भारत और अमेरिका के रिश्ते
- भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, ‘भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जनसंपर्क पर आधारित है। यह रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों के बावजूद मजबूत बना रहा है। हम अपने साझा एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और हमें विश्वास है कि यह संबंध आगे भी प्रगति करेगा।
‘रूस से तेल खरीद बंद करने की खबरों पर प्रतिक्रिया
- कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कुछ भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। इस पर प्रवक्ता ने कहा, ‘आप हमारे ऊर्जा जरूरतों को लेकर समग्र दृष्टिकोण से अवगत हैं। हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। हमें इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया
- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कि ‘एक दिन भारत पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है,’ विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस मामले पर मेरे पास कोई टिप्पणी नहीं है।
‘निमिषा प्रिया के केस पर मंत्रालय का जवाब
- यमन में एक हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह एक संवेदनशील मामला है। भारत सरकार इस मामले में हरसंभव सहायता दे रही है। हमारी लगातार कोशिशों के कारण सजा पर अमल फिलहाल टल गया है। हम इस पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के हिसाब से सभी मदद दे रहे हैं। हम कुछ मित्र देशों के संपर्क में भी हैं।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, ‘कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस मामले को लेकर जो दावे किए गए हैं, वे गलत हैं। कृपया हमारे आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। हम सभी से अपील करते हैं कि अफवाहों से बचें।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता