Tricolor Yatra : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बिहारीगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा

भाकियू (टिकैत) के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या देशभक्त किसान शामिल रहे
- बिहारीगढ पुरुषोत्तम शर्मा:- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के शीर्ष आह्वान पर बिहारीगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व जिला महासचिव अजय कांबोज और दिलशाद मलिक ने किया। ट्रैक्टरो पर सवार तिरंगा लहराते हुए क्षेत्र के किसान भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ ही जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित मनोहरपुर गांव में रेस्ट एरिया से शुरू होकर तिरंगा यात्रा कस्बा बिहारीगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंची, और वहां से वापस लौटने के बाद मनोहरपुर में ही तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। - इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगों की छटा से सराबोर दिखाई दिया। ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम का अभूतपूर्व परिचय दिया है। यात्रा के दौरान जय जवान, जय किसान, वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने सड़कों पर तिरंगे झंडे लहराकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। किसान नेता अजय काम्बोज और मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं बल्कि हमारी आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता इंतजामो ने भी इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
- भाकियू के ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष बबली काम्बोज और पंकज काम्बोज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि किसानों की ताकत और देश के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल भी बनेगी। उन्होंने घाड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से किया जाने वाला हर कार्य सफल होता है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डॉक्टर रणधीर सैनी, बिरम सिंह राठौर, अन्वेश काम्बोज, अमित धीमान, मोहित काम्बोज, आरिफ मिर्जा (सोनी) हाजी रियाजुल हसन, विपुल काम्बोज, गुलजार मलिक (रसूलपुर) सचिन काम्बोज, नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में देशभक्त ग्रामीण और किसान शामिल रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता