The mayor brooms : स्वतंत्रता दिवस पर निगम की तिरंगा रैली, महापौर ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

सहारनपुर
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से आज सुबह रेलवे स्टेशन से घण्टाघर तक एक तिरंगा रैली निकाली गयी। रैली को महापौर डॉ.अजय कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महापौर ने झाडू लगाकर स्वच्छता का भी संदेश दिया।
- स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.प्रवीण शाह सहित अनेक लोगों ने भी झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस बीच ‘भारत माता की जय‘, ‘विश्व विजयी तिरंगा प्यारा-झण्डा ऊंचा रहे हमारा’ आदि नारे गंूजते रहे। लहराते तिरंगों के साथ पूरे स्टेशन परिसर में उल्लास, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीयता की गौरवधारा प्रवाहित होती रही। रेलवे स्टेशन पर तिरंगा रैली को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि तिरंगा मात्र एक झण्डा नहीं है। यह भारत की आज़ादी के लिए लड़े गए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। यह देशभक्ति की प्रेरणा देता है और हमें लोकतंत्र, न्याय और समानता के मूल्यों को बनाए रखने की हमारी ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।
- यह हमें अपनी राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के दायित्व का भी बोध कराता है। उन्होंने लोगों से अपने परिवेश, अपने घर, दुकान-प्रतिष्ठान को साफ स्वच्छ रखने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने का भी आह्वान किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता में सहारनपुर को नंबर वन लाने का संकल्प दिलाया। महापौर ने हाथ में झाडू थामकर काफी दूर तक सड़क की सफाई की और स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। रेलवे स्टेशन से शुरु हुई ये तिरंगा रैली राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ अग्रसेन चौक, रेलवे रोड से होते हुए घण्टाघर पहुंच कर समाप्त हुई।
- नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने तिरंगा रैली में शामिल आईटीसी मिशन सुनहरा कल के एनजीओ उमंग, फोर्स व स्पेस के सैकड़ों वालंटियर्स तथा शहर के अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। रैली में मयंक पाण्डेय, मदन भारती, मौ.अर्श, शैली कपूर, गुलशन खां, राजेंद्र पाण्डेय, शेख सादिक, मसिउल हक, शादाब, निकेश, रकीब के अलावा विभिन्न मौहल्ला समितियों के पदाधिकारी शामिल रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता