Emotional moment : अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु को पीएम मोदी ने गले लगाया, भावुक पल

नई दिल्ली
- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिल रहे हैं। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने शुभांशु को गले लगाया। शुभांशु ने भी पीएम को अपनी अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी दिखाईं। इस मुलाकात में मिशन और अंतरिक्ष से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई।
- ग्रुप कैप्टन शुभान्शु शुक्ला एक पायलट हैं। उन्होंने हाल ही में ISS का दौरा किया था। यह दौरा Axiom-4 स्पेस मिशन का हिस्सा था। अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। उन्होंने शुभान्शु शुक्ला से मिलकर इस मिशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत की तरक्की पर भी बात की।
रविवार को दिल्ली पहुंचे थे शुभांशु
- बता दें कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने किया। उनके लोकसभा में सोमवार को भारत की अंतरिक्ष यात्रा और शुक्ला के ऐतिहासिक मिशन पर विशेष चर्चा हुई।
दो सप्ताह के अंतरिक्ष मिशन से लौटे
- शुभांशु शुक्ला जून-जुलाई में दो सप्ताह के अंतरिक्ष मिशन से लौटे। जून में, शुक्ला आईएसएस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने थे – भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद। वह 16 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। यह मिशन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पोलैंड और हंगरी के लिए भी चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में वापसी का प्रतीक रहा। शुभांशु शुक्ला ने इसरो ( भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ) का प्रतिनिधित्व किया और उनका यह अनुभव भविष्य के गगनयान मिशन और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संसद में शुभांशु शुक्ला पर हुई चर्चा
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में सोमवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, ‘एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री 2040 में चांद की सतह पर उतरेगा।’ उन्होंने कहा कि इससे 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की सिद्धि होगी। मंत्री ने शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां किये गए प्रयोगों में ‘‘स्वदेश विकसित किट’’ उपयोग की गई और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र का पालन इन्हीं प्रयोगों से हुआ। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा के बाद कल (रविवार को) ही शुभांशु का राष्ट्रीय राजधानी में आगमन हुआ और इससे कुछ समय पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरिक्ष में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन देखकर सारे विश्व ने हिंदुस्तान का लोहा माना।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता