Action : यूपी पुलिस का नया मिशन सहारनपुर में शुरू हुआ ऑपरेशन सवेरा, जानें किन लोगों पर होगा एक्शन

सहारनपुर मंडल में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए
- ‘ऑपरेशन सवेरा’ शुरू किया गया है. DIG अभिषेक सिंह के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में पुलिस नशा कारोबारियों, सप्लायर्स और माफिया नकेल कसने जा रही है. साथ ही अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और समाज को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक किया जाएगा.
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब मंडल में नशे के कारोबार पर प्रशासन नकेल कसने जा रही है. इसके लिए सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा ‘ऑपरेशन सवेरा’ की शुरुआत की गई है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए, समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना है.
- इसको लेकर सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के SSP को इस अभियान के तहत नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं.

Action : यूपी पुलिस का नया मिशन सहारनपुर में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सवेरा’, जानें किन लोगों पर होगा एक्शन ?
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं