Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका ?

Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका

Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका ?
Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका ?

यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश में पीएसी के गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान, नही लगा सुराग
यमुना में कूदते युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

  • कैराना। हरियाणा के समालखा निवासी युवक ने कैराना पहुंचकर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी। आत्महत्या के इरादे से युवक के यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका है। कूदे युवक की तलाश में पीएसी के गोताखोरों ने काफी देर तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नही लग पाया है।
  • शनिवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा के जनपद पानीपत के समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु(20) पुत्र जयभगवान बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचा। जहां पर उसने पुराने ब्रिज से यमुना में छलांग लगा दी। युवक के यमुना में कूदने की सूचना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। इसके बाद, पहले से ही ब्रिज पर मौजूद पीएसी फ्लड ग्रुप के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया।
  • पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से युवक की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया। मामले की सूचना पर युवक के परिजन भी यमुना नदी पर पहुंच गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में कूदने की आशंका जताई जा रही है। युवक दो भाई बताए गए है, जिनमें युवक हिमांशु छोटा था। युवक का पिता सरकारी टीचर्स बताया गया है।
    Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका ?
    Suicide : हरियाणा के युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका ?
युवक के यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • शनिवार को युवक के यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक करीब एक-डेढ़ मिनट तक पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल पर खड़े बच्चे नीचे लटक रहे युवक को ऊपर खींचने का प्रयास कर रहे है, लेकिन वह सफल नही हो पाते। वीडियो में कुछ लोगो के चिल्लाने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है, जो युवक को बचाने की बात कह रहे है। कुछ लोग दौड़कर युवक के करीब पहुंच भी जाते है, लेकिन तब तक वह नदी में जा गिरता है।
  • इसके बाद, युवक यमुना की तेज धारा में बह जाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में कूदने से पहले परिवार के लोगो को व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी भेजी थी। उसने अपने साथ लिए टेबलेट से पुल पर खड़े बच्चों को यमुना में कूदने की वीडियो बनाने के लिए भी कहा था। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यमुना में कूदे युवक की तलाश की जा रही है

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *