Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार ?

Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार

Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार ?
Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार ?

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पट्टीदारों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घोरेडल गांव निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पट्टीदार झिनकू गौतम और उनके परिवार के सदस्य अक्सर उन्हें व उनके परिजनों को गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

यह घटना 21 सितंबर 2025 को दोपहर करीब ढाई बजे हुई। ऊषा देवी अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचे और उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया।

Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार ?
Appeal for justice from SP : जौनपुर में महिला पर पट्टीदारों का हमला:सिर में गंभीर चोटें, एसपी से न्याय की गुहार ?

हमले में ऊषा देवी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर उनकी बहन दीपा उन्हें बचाने पहुंची, जिस पर आरोपियों ने उसे भी पीटा और घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सरायख्वाजा थाने पहुंचाया, जहां से उन्हें जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। सरायख्वाजा थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

The Police's Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी ?

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *