BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप ?

BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप

BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप ?
BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप ?

शिमला: बीजेपी की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक राम कुमार बिंदल को मेडिकल जांच के बहाने 25 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, भाजपा ने कहा कि यह मामला ‘राजनीति से प्रेरित शरारतपूर्ण कृत्य’ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार ने सात अक्टूबर को महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था और उन्हें सोलन से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने आठ अक्टूबर को सोलन के महिला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी की उम्र 78 साल
  • पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 68 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और बाहरी इलाके जुन्गा स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। वहीं, शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
    BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप ?
    BJP President : हिमाचल BJP अध्यक्ष का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार, 78 साल के राम कुमार बिंदल पर 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप ?
  • वहीं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक करण नंदा ने से कहा कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। संबंधित व्यक्ति (आरोपी) की उम्र 78 साल है और उनकी सार्वजनिक छवि अच्छी है तथा उन्होंने सनातन धर्म को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है। यह मामला राजनीति से प्रेरित शरारतपूर्ण कृत्य प्रतीत होता है।
पीड़िता ने लगाए ये आरोप
  • पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह लंबे समय से एक बीमारी से पीड़ित है और आयुर्वेदिक उपचार के लिए सात अक्टूबर (मंगलवार) को सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास वैद्य से परामर्श लेने के लिए गई थी। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वैद्य, राम कुमार ने उसे शत प्रतिशत स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने उससे यौन संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा और उसकी सहमति के बिना उसके गुप्तांगों की जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वह आरोपी को धक्का देकर किसी तरह भागने में सफल रही।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *