Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत ?

Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत

Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत ?
Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत ?

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर करवा चौथ पर एक महिला ने अपने लोको पायलट पति के साथ प्लेटफॉर्म पर व्रत तोड़ा. नौकरी के कारण पति घर नहीं आ पाए, तो पत्नी वहीं पहुंच गई. चांद देखकर छलनी से पति का चेहरा देखा और रीति-रिवाज से व्रत खोला. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

करवा चौथ जैसे पारंपरिक और भावनात्मक त्योहार पर जहां महिलाएं घरों और छतों से चांद देखकर व्रत तोड़ती हैं, वहीं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. नौकरी में छुट्टी न मिलने के कारण एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही अपने पति के साथ करवा चौथ का व्रत संपन्न किया. यह नज़ारा देखकर वहां मौजूद यात्री भी भावुक हो उठे और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया.

जानकारी के अनुसार यह महिला कानपुर निवासी है और उसके पति भारतीय रेल में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं. ड्यूटी की वजह से वे त्योहार के दिन घर नहीं जा पाए. ऐसे में पत्नी ने अपने पति के ड्यूटी स्टेशन पर पहुंचकर वहीं करवा चौथ का व्रत तोड़ने का निश्चय किया. रात होते ही जब आसमान में चांद दिखा, तो महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही छलनी से चांद दर्शन किया, फिर अपने पति का चेहरा देखा और पारंपरिक रीति से व्रत खोला.

Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत ?
Kanpur News: पति ड्यूटी में बिजी, पत्नी खुद पहुंच गई रेलवे स्टेशन फिर प्लेटफॉर्म पर खोला करवा चौथ का व्रत ?
प्लेटफॉर्म पर की पति की पूजा
  • स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चांद देखकर पूजा की यह झलक लोगों के लिए किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी. वहां मौजूद सहकर्मियों और यात्रियों ने इस पल को सराहा. कई यात्रियों ने कहा कि यह दृश्य प्रेम और समर्पण की मिसाल है. जहां ड्यूटी और रिश्ते के बीच संतुलन का सुंदर उदाहरण देखने को मिला. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पति अपनी नौकरी भी कर रहा है और पत्नी अपने पूजा के थाल के साथ तैयार खड़ी है. दोनों ने संक्षिप्त रीति से पूजा की और फिर पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाया. इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पत्नी ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
जमकर हो रही तारीफ
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. लोग इस जोड़े की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि ड्यूटी भी निभाई और परंपरा भी. इस अनोखे करवाचौथ ने न केवल लोगों के दिलों को छुआ, बल्कि यह भी जताया कि सच्चे रिश्तों में दूरी मायने नहीं रखती. भावनाएं और समर्पण हर परिस्थिति में साथ निभा सकते है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *