*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को 01.300 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार-*

रिपोर्टर मोहम्मद शादाब शाहगंज

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को 01.300 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

डॉ0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिग के दौरान शातिर अभियुक्त विष्णु ताड़माली पुत्र राधेश्याम ताड़माली निवासी हचपुरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर को 01किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ मलमल पुलिया के पास से आज दिनांक 29.12.2024 को समय 14:36 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 438/ 2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
विष्णु ताड़माली पुत्र राधेश्याम ताड़माली निवासी हचपुरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर
*बरामदगी का विवरण-*
01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-*
1.दीपेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जौनपुर। 2.उ0नि0 मुख्तार राम थाना शाहगंज जौनपुर 3.हे0कां0 मो0 यासिन खां 4.कां0 शशि चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Check Also

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ? छुटमलपुर में वैलनेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *