Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ’ युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना ?

Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ’ युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना

Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ' युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना ?
Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ’ युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना ?

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र से एक अविश्वसनीय मामला सामने आया है. यहां जिस युवक की मौत के बाद उसका क्रियाकर्म चल रहा था, वही युवक अचानक जिंदा घर लौट आया. उसे देखकर परिजन और ग्रामीण दंग रह गए. मामला अब पुलिस के लिए भी पहेली बन गया है.

दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर क्षेत्र के एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस ने आसपास के इलाकों में शव की पहचान के लिए सूचना भेजी. इस दौरान चंदरपुर (ढुंढरा) निवासी पुरषोत्तम के परिजनों को जब यह जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. क्योंकि पुरषोत्तम दो दिन पहले गायब हो गया था और उसकी तलाश जारी थी. ऐसे में परिवार ने उस शव को अपने बेटे का मान लिया.

परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया और मर्ग कायम कर शव को दफनाया गया. घर में शोक और क्रियाकर्म का माहौल था, रिश्तेदार जुटे हुए थे.

तभी रिश्तेदारों ने बताया कि पुरषोत्तम तो जिंदा उनके घर पर मौजूद है. पहले तो किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब युवक सचमुच सामने आया, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी हैरत में पड़ गए कि आखिर वो शव किसका था जिसे उन्होंने दफना दिया.

Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ' युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना ?
Funeral : अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंच गया ‘मरा हुआ’ युवक, घर में लाश के सामने मचा था रोना धोना ?

अब पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. वह पहले से बंद फाइल को दोबारा खोलकर जांच शुरू करने जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री सुरक्षित रखी गई हैं. इन्हीं के आधार पर अज्ञात शव की पहचान कराई जाएगी.

पुलिस ने कहा है कि अगर परिवार चाहे तो कब्र से शव को बाहर निकालकर डीएनए जांच कराई जा सकती है ताकि वास्तविक पहचान स्पष्ट हो सके. यह घटना अब पूरे सूरजपुर जिले में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि यह न केवल पुलिस की जांच पर सवाल उठाती है, बल्कि पहचान की प्रक्रिया में हुई लापरवाही को भी उजागर करती है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

She will return to her in-laws' home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल

She will return to her in-laws’ home. : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल ?

She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *