Ritu Punia : कौन हैं ऋतु पुनिया यूपी सरकार ने पीलीभीत ADM को वेटिंग लिस्ट में क्यों डाल दिया

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को यूपी सरकार ने पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है। दरअसल उन्होंने 7 नवंबर को सदर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋतु ने प्रिंस पर छवि खराब करने, रंगदारी मांगने और हमला करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 8 नवंबर को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश और देंवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए थे।
हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने प्रिंस गौड़ को जेल से हटाकर जिला अस्पताल में भेज दिया था। उनके स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया गया था। इतना ही नहीं, कोतवाली पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ दर्ज मुकदमे से गंभीर धाराएं भी हटा दी थीं। इसके बाद प्रिंस को 11 नवंबर को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विहिप ने लगाए थे पक्षपात के आरोप
पूरे घटनाक्रम में एडीएम के खिलाफ नाराजगी को देखते हुए कार्रवाई तय मानी जा रही थी। विहिप और भाजपा के नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था। इस मामले में एडीएम ऋतु पुनिया की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे।
अलीगढ़ नगर निगम की कार्यशैली में कराए ताबड़तोड़ बदलाव
पीसीएस अफसर ऋतु पुनिया की छवि तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में है। वह उत्तर प्रदेश राजस्व सेवा 2012 बैच की अधिकारी हैं। बरेली से पहले वह अलीगढ़ में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। उस समय उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली में ताबड़तोड़ बदलाव कराए थे। उनका तीखा तेवर अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को नापसंद आया।

नगर सफाई संघ के पदाधिकारियों से हुई थी कहासुनी
ऋतु पुनिया की नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों से रेलवे रोड को लेकर कहासुनी हुइई जिसको लेकर पदाधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा था। करीब सात महीने के कार्यकाल में ऋतु पुनिया लगातार चर्चा में बनी रहीं। ऋतु पुनिया बदायूं में भी एडीएम प्रशासन रह चुकी हैं।
मंडी के प्रभारी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था
आपको बता दें कि नवंबर के शुरुआती दिनों में पीलीभीत में ऋतु पुनिया ने मंडी समिति में निरीक्षण किया था। इस दौरान आढ़ती के माध्यम से धान खरीद रहे केंद्र प्रभारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उनकी इस कार्रवाई से मंडी में खलबली मच गई। ऋतु पुनिया ने जब केंद्र प्रभारी का फोन चेक किया तो इसका खुलासा हुआ। केंद्र प्रभारी के मोबाइल फोन से आढ़ती से बातचीत की चैट मिली।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता