Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष ?

Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष

Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष ?
Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष ?

तल्हेडी बुजुर्ग- बलिदानियों ने विदेशी आक्रांताओं को समाप्त कर लहराया भारतीय संस्कृति का परचम: जसवंत सैनी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई 150 वी जयंती कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सेनानियों के गौरवशाली इतिहास का पाठ पढ़ाया गया।

वीरवार को तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि औधोगिक संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जसवंत सिंह सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष, स्कूल चैयरमेन प्रमोद त्यागी व शीशपाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती पूजन व भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भारत के वीर सैनानियों ने अपने त्याग और बलिदान से भारतीय संस्कृति की रक्षा की,जिनके गौरवमई इतिहास को छिपाकर हमें मुगलों व विदेशी आक्रांताओं का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध बिगुल फूंक कर भारतीय संस्कृति को जीवन्त रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष ?
Indian culture : भारतीय संस्कृति के कण कण में विद्यमान है गौरवगाथाए: संघ प्रचारक आशुतोष ?

हमारा कर्तव्य है कि हम उन महान विभूतियों को नमन करे जिन्होंने हमारी अस्मिता को बचाकर विदेशी आक्रांताओं को समाप्त किया और भारतीय संस्कृति को जीवन्त रखा है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष ने कहा कि भारत की विरासत को समाप्त करने के लिए पुर्तगाली, अंग्रेज और मुगल आए लेकिन भारत के वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर संस्कृति को मिटने से बचाया। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं वर्षगांठ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71 वा राष्ट्रीय अधिवेशन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश धर्म और संस्कृति को बचाने वाले वीर सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर हम सभी को एकजुट होना होगा तभी हम भारतीय संस्कृति के दुश्मनों को चुनौती दे सकेंगे।इस अवसर पर कैंब्रिज स्कूल के चैयरमेन प्रमोद त्यागी, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक शीशपाल चौधरी, चैतन्य स्वरूप, प्रांत उपाध्यक्ष दिनकर मलिक,पूर्व महानगर मंत्री आवेश त्यागी ,देवेंद्र वत्स ,अक्षय सैनी ,प्रांत प्रमुख संदीप और मानवेंद्र राणा आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत और भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनका सभी आगंतुकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में स्कूल के समस्त अध्यापक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Police's Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी ?

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *