West Bengal : पश्चिम बंगाल में गैर-नागरिक मतदाताओं को शामिल करने का प्रयास: सुवेंदु अधिकारी

बागडोगरा । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने फिर से ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी गैर-नागरिक मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास हो रहा है। बागडोगरा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का रोल और तेज होना चाहिए था। स्टेट मशीनरी सीधा-सीधा गलत कामों से जुड़ी हुई है, इसकी वजह से यहां अभी भी गैर-नागरिक वोटर्स को वोटर लिस्ट में शामिल करने का प्रयास हो रहा है। चीफ सेक्रेटरी मनोज पंथ, डीओ, ईआरओ और एईआरओ को बुलाकर कथित तौर पर निर्देश दे रहे हैं कि मरे हुए, डुप्लीकेट, नकली और गैर-नागरिक वोटर्स को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 हजार मुस्लिम बूथ हैं और 8 हजार मिले-जुले बूथ हैं। वहां पर मुस्लिम ज्यादा हैं। इसमें भाजपा के ज्यादा मतदाता नहीं हैं और बाकी बचे हुए बूथों पर हमारे कार्यकर्ता हैं, इसकी वजह से इन भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। हम लोगों का यही प्रयास है कि फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं रहने चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मरे हुए, डुप्लीकेट दस्तावेज के लोग, नकली और गैर-नागरिक वोटर्स जो भी हैं, उनको बंगाल से बाहर जाना चाहिए और जो हिंदू भाई बाहर से आए हैं, वे सीएए के तहत आवेदन करके भारत की नागरिकता ले सकते हैं। जब वे नागरिक बन जाएंगे तो उनका नाम मतदाता सूची में आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची आने के बाद उन लोगों का नाम नहीं आने वाला है जो यहां आकर किसी के कहने पर बस गए हैं। हमारी मांग है कि साफ-सुथरी मतदाता सूची आने के बाद ही चुनाव हो, जिससे फर्जी मतदान न हो पाए।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी नागरिकों के मतदान से ही अपनी सरकार बनाती है, अब जब उनका नाम नियम के तहत हटाया जा रहा है तो उनको डर है कि बंगाल में उनकी वापसी नहीं हो पाएंगी, इसीलिए वह शोर मचा रही है। इस बार पश्चिम बंगाल से ममता सरकार जाने वाली है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता