Ritual of sacrifice : वैदिक यज्ञ का अनुष्ठान कर विश्व कल्याण की कामना की

तल्हेडी बुजुर्ग- गांव नंगली मेहनाज में वैदिक यज्ञ का अनुष्ठान करते हुए
- विश्व कल्याण की कामना की गई,इस दौरान यज्ञ अनुष्ठान में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रविवार को जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा देवबंद तहसील के तत्वावधान में क्षेत्र के गांव नंगली मेहनाज में वैदिक यज्ञ सम्पूर्ण विधि विधान के अनुसार सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की और वातावरण शुद्धि का संदेश दिया। तत्पश्चात आस्था में विलीन महिलाओं और बच्चों ने मिलकर गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को वैदिक सिद्धान्तों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज प्रतिनिधियों द्वारा तहसील देवबंद के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गर्म शाल देकर सम्मानित किया गया।
- इस अवसर पर दिल्ली से कार्यक्रम में पहुंचे मधुर प्रकाश, प्रवीण कुमार ,हरिद्वार से बहन सरिता, मधुबाला ,सुधांशु, जिला प्रधान महीपाल आर्य ,तहसील प्रधान मुकेश आर्य ,मंत्री डॉ सुरेश आर्य, मास्टर जनेश्वर प्रसाद आर्य, अजब सिंह आर्य ,राजवीर आर्य ,जनक वीर आर्य ,अमरीश आर्य ,विकास आर्य, चौधरी विपिन आर्य ,वेद रामकृष्ण, देवव्रत आर्य ,पंडित अमरेश आर्य, नरेशना आर्य, सतीश प्रधान और सभा एवं आर्य समाज नगली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।स्थानीय आर्य समाज मन्दिर में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में शांति यज्ञ करवाया गया। जिसमें शादी लाल, डाॅ. वरिंदर कुमार अरोड़ा, वेद प्रकाश बेदी आदि शहरवासियों ने विश्व शांति के लिए पंडित श्याम लाल की देखरेख में वेद मंत्रों की आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान आचार्य रामानंद जी शिमला,

स्वामी डा. पूर्णानंद सरस्वती
- मथुरा व पंडित सुरेश शास्त्री जी ने महर्षि दयानंद की ओर से वेदों की ओर लौटने के संदेश को बताते हुए कहा कि वेदों के जरिए ही हम समाज कल्याण की ओर बढ़ सकते हैं। इसलिए हम सभी को वेदों में दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें आज हमारे समाज के भाईचारे को तोड़ने में लगी हुई है, लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती की के बताए मार्ग पर चल हम इन देश व धर्म विरोधी ताकतों को परास्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारे जीवन में जन्म स्थान, प्रांत ,राष्ट्र की महत्ता रहती है। हम सबसे पहले अपनी जन्म भूमि के आभारी हैं
- यहां से हमें भोजन का व्यवसाय मिल रहा है। कभी किसी के बहकावे में नही आना चाहिए। यदि कोई हमें गलत दिशा में ले जाने की बात करे पहले उसे समझे, अपने बजुर्गों से पूछें फिर उस व्यक्ति पर विश्वास करें। अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ हमें अपने राष्ट्र की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान विनोद शर्मा, नरिंदर गोगना, दविंदर सूदन, सुशील कुमार, विजय, देव राज अरोडा, प्रदीप चावला, नरेश, ओंकार सिंह, प्रिंसिपल शाम सुंदर, जीवन गोगना, अश्वनी भारद्वाज, अमित शास्त्री और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता