Meeting held : रानी लक्ष्मी बाई केसरिया माधव संस्थान की बैठक आयोजित

रानी लक्ष्मी बाई केसरिया माधव संस्थान के द्वारा पदाधिकारियों संग बैठक कार्यालय पर की गई।
- बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने सर बेनेगल नरसिंह राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने कहा कि सभी जातीय आधार से आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर सभी वर्गों को शामिल करने की जरूरत है तथा राजकीय सामाजिक एवं सरकारी नौकरी में आर्थिक आधार से 50 प्रतिशत पुरुष एवं महिलाओं की नियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए।
- श्री त्रिवेदी ने कहा कि राजकीय समस्त पदों पर पंचायत से लेकर संसद तक महिला एवं पुरुषों को 50 प्रतिशत आर्थिक परिस्थित के ऊपर आरक्षण अनिवार्य होना चाहिए। आरक्षण का लाभ जिसके 2 बच्चे हो उन्हें तथा जिन्होंने पहली शादी की हो उन्हें मिलना चाहिए।
- बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार तथा संगठन में महिला पदाधिकारियों की बराबर भागीदारी पर बल दिया। स्वागत सम्मान में पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ दीप कुमार शुक्ला महेंद्र कुमार सिंह मधुकर विकास त्रिपाठी हरिओम भदौरिया शिवकुमार त्रिपाठी प्रेम नारायण दीक्षित दिनेश शुक्ला सुनील तिवारी समीर तिवारी कुलदीपानंद महाराज अवधेश कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
- लखनऊ के सरोजनी नगर में 30 नवंबर 2025 को अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने बेटियों को लेकर वर्मा द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ‘निंदा यात्रा’ निकाली और उनका पुतला दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक के बाद किया गया।
- यह बैठक लखनऊ के माँ पीताम्बरा पार्क, सेक्टर एच, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड में आयोजित हुई थी। बैठक में धर्मेंद्र अवस्थी और राम कुमार चौबे ने आरक्षण के समर्थन में संतोष वर्मा द्वारा बेटियों के लिए दिए गए ‘अनावश्यक और अमर्यादित बयान’ का मुद्दा उठाया।
- सुधांशु शुक्ल, एस.एन. पाण्डेय, वेद प्रकाश शर्मा, श्रीमती कमलेश बाजपेयी, संगीता पाठक और राजीव शुक्ल ने इस मुद्दे पर संगठन द्वारा कार्रवाई की मांग का पुरजोर समर्थन किया।
- प्रदेश अध्यक्ष के. विजय त्रिपाठी ने अच्युतानंदधर द्विवेदी द्वारा संस्कारों के पुनरुत्थान का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि संस्था 23 जनवरी 2026 को पांचवें पाटी-पूजन समारोह का आयोजन करेगी। श्री त्रिपाठी ने समाज की निष्क्रियता पर खेद व्यक्त करते हुए वीर सावरकर, मंगल पाण्डेय, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
- बैठक के अंत में, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल ने संतोष वर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और पुतला दहन का प्रस्ताव रखा। सभाध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता