World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित ?

World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित

World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित ?
World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित ?

भीलवाड़ा।

  • जिले के लसाडिया गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी गई।सहायक निदेशक डॉ. धीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किसानों को वैज्ञानिक सिफारिश के अनुसार ही उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी।
  • उन्होंने कहा कि अंधाधुंध उर्वरक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है और लागत बढ़ती है। उन्होंने किसानों को बताया कि जिले में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित है, जहां केवल पांच रुपये शुल्क पर मिट्टी और पानी की जांच कराई जा सकती है। कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक ने बताया कि केन्द्र सरकार की परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित ?
World Soil Day : लसाडिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक गोष्ठी आयोजित ?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत

  • किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उपयुक्त फसल उगाने में मदद मिलती है, जिससे उत्पादक क्षमता और आय दोनों बढ़ती हैं। कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने किसानों को खेतों की मिट्टी की जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने के साथ-साथ फसल और उर्वरक के सही उपयोग की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी रतन लाल शर्मा ने प्रमाणित बीज के उपयोग और बीज उत्पादक समूह बनाने की सलाह दी।
  • इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक तानिया मीणा ने विभिन्न योजनाओं जैसे कृषि यंत्र, सिंचाई पाइपलाइन और फार्म पाउंड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर श्रवण सिंह चुंडावत सहित अनेक प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Traffic fines for vehicles : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का अभियान, 312 वाहनों के चालान ?

Traffic fines for vehicles : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का अभियान, 312 वाहनों के चालान ?

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *