PM: मोदी को अपशब्द कहने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा बोले- ‘राहुल-सोनिया माफी मांगें’

- दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। इसे लेकर संसद में आज हंगामा देखने को मिला है। बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की है।
- लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी पीएम मोदी के खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक शब्दों पर सवाल खड़े किए हैं। इसी के साथ संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
सोनिया-राहुल से माफी की मांग
- जेपी नड्डा ने राज्यसभा में भाषण के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा, “कल कांग्रेस पार्टी की एक रैली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगाया गया नारा कांग्रेस पार्टी की असली सोच और मानसिकता का प्रमाण है। देश के प्रधानमंत्री जी की मृत्यु की कामना करना अत्यंत निंदनीय है। इस अमर्यादित भाषा के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश से माफी मांगे।”

PM: मोदी को अपशब्द कहने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा बोले- ‘राहुल-सोनिया माफी मांगें’ ?
किरेन रिजिजू ने भी उठाए सवाल
- लोकसभा में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रैली में अपमानजनक भाषा पर सवाल खड़े किए हैं। किरेन रिजिजू के अनुसार, “इस संसद में हम अलग-अलग पार्टियों के सदस्य हैं। हम विरोधी हैं, लेकिन दुश्मन नहीं हैं। 2014 में जब बीजेपी के एक सासंद ने विपक्ष के खिलाफ गलत शब्द बोले थे, तो पीएम मोदी ने उनसे तुरंत माफी मांगने को कहा था।”
- किरेन रिजिजू ने आगे कहा-कल कांग्रेस की रैली में नारे लगे, जिसमें पीएम मोदी की कब्र खोदने की बात कही गई। इस दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे बड़ी शर्म की बात कोई हो ही नहीं सकती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 140 करोड़ भारतीयों के नेता और दुनियाभर में सम्मान पाने वाले व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी से इस तरह से इस तरह की नारेबाजी सुननी पड़ रही है।
क्या है पूरा मामला?
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार (14 दिसंबर) को कांग्रेस की भव्य रैली का आयोजन हुआ था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसे लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस तरह की नारेबाजी पर नाराजगी व्यक्त की है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता