Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ?

Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ?
Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ?
मथुरा। 
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई।
  • कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है वहीं दो दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

हादसे के तीन मृतकों की पहचान

  • तीन मृतकों की पहचान हुई है, जिसमें अखिलेंद्र प्रताप यादव पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज। रामपाल पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़। सुल्तान निवासी गोंडा की पहचान हुई है। मृतक अखिलेंद्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्राइवेट रूप में सचिव के रूप में काम देखते थे। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।
  • घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए।  टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई। 7 बसें और दो कार भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई।
  • खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए।बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया।

बसों में मची चीख-पुकार

  • आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए। बसें और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर आवागमन पूरी तरफ ठप हो गया। क्रेन से हटाकर वाहनों को किनारे किया गया।
  • एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 13 यात्रियों की जलकर मृत्यु हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं, इन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे में तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

  • डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ?
    Admitted to hospital : मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ?

हादसे के घायलों की सूची

1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त

3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर
7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Cow protection Sanjay Kumar : गौ रक्षा संजय कुमार ने मुस्लिम बाहर से आये उनसे आधार कार्ड मांगना पड़ा मेहगा ?

Cow protection Sanjay Kumar : गौ रक्षा संजय कुमार ने मुस्लिम बाहर से आये उनसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *