Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया
Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

“खेल जीवन में सकारात्मक सोच और दृढ़ चरित्र की नींव रखता है।”— देवेंद्र कुमार

  • मेरा युवा भारत हापुड़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आज वी.एन. पब्लिक स्कूल पिलखुआ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अल्का त्यागी एवं प्रबंधक श्री नागेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए उपनिदेशक श्री देवेंद्र कुमार ने बताया इन प्रतियोगिताओ का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, उन्हें प्रतियोगिता के मैदान तक पहुँचने का अवसर देना और स्वस्थ जीवनशैली के साथ अनुशासन की भावना विकसित करना है।
  • ऐसे कार्यक्रम क्षेत्रीय खिलाड़ियों को सामने लाने में सहायक होते हैं और उनकी दबे-छिपी क्षमताओं को उभारते हैं। ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में अनेक युवा हुनर तो रखते हैं, पर सही मंच न मिलने के कारण वे पीछे रह जाते हैं। मेरा युवा भारत उन आकांक्षाओं को पहचान देकर, युवाओं को आगे बढ़ने की नई राह दिखा रहा है। प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए समूह स्पर्धा में खो-खो, तथा एकल स्पर्धा में 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ एवं बैडमिंटन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 मीटर दौड़ में काव्या प्रथम, दिव्या द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं,
  • जबकि 100 मीटर दौड़ में मुक्ता प्रथम, सिद्धि द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। खो-खो में एस.पी.आई.सी. विद्यालय की टीम प्रथम तथा जी.आर.एस.एम. की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहिनी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और मिली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया
    Sports competition : मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

बालक वर्ग में समूह स्पर्धा वॉलीबॉल का आयोजन किया गया,

  • जिसमें खेड़ा की टीम प्रथम और नारायणी सेना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एकल स्पर्धा में 400 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, मनीष द्वितीय और आयुष तृतीय रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, दिशांत द्वितीय और आयूष तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में पियूष ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय और आरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • खेलों के सफल संचालन में प्रधानाचार्या श्रीमति अल्का रावत, प्रबंधक श्री नागेन्द्र सिंह, सौरभ तोमर, काजल त्यागी, तेजेंद्र प्रताप, हरिओम राणा, सुरेंद्र कुमार, कृतिका त्यागी, विशाल राघव, आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही, कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल एवं स्वयंसेवकों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रेषक:

देवेंद्र कुमार
उपनिदेशक,
मेरा युवा भारत, गाजियाबाद एवं हापुड़
(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Distributed : कलेक्ट्रेट से नगर पालिका तक चला स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान, 1900 मास्क किए गए वितरित ?

Distributed : कलेक्ट्रेट से नगर पालिका तक चला स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान, 1900 मास्क किए गए वितरित ?

फतेहपुर। बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ती उमस के बीच स्वाइन फ्लू तथा मौसमी संक्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *