Dashboard rank improvement : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और सीएम डैशबोर्ड रैंक सुधार निर्देश दिए

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हापुड़। दिनांक:- 29/12/2025
- जनपद में चल रहे 50 लाख से अधिक एवं 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को दिए निर्देश, रैंक में लाए सुधार: हिमाशु गौतम निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मुख्य विकास अधिकारी
हापुड़। आज जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय के निर्देशन् में मुख्य विकास अधिकारी
- श्री हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश।
- जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया की 50 लाख से अधिक की परियोजना है, जिसमें राजकीय महिला महाविद्यालय धौलाना, गौ संरक्षण केंद्र धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर मे वृजघाट का निर्माण,आई टी आई की समीक्षा के दौरान आईटीआई को समय से पूरा कर संबंधित को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश दिया।

Dashboard rank improvement : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और सीएम डैशबोर्ड रैंक सुधार निर्देश दिए ?
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की
- जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं संबंधित विभागाध्यक्ष कार्यदाई संस्था से समन्वय बनाकर उसको समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी अधिकारी को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो हमें अवगत कराया जाए। इसके उपरांत उन्होंने 50 लाख से कम धनराशि वाली परियोजनाओं मे बाल विकास परियोजना कार्यालय गढ़मुक्तेस्वर, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कालेज तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
- मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारीगण मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए इसके अलावा संबंधित कार्यदाई संस्था तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराए।
बैठक के अंत में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे विभाग की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की।
- उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागो की रैंक सी0 डी0 ई0 की श्रेणी में है उनको निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों की खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा फीड करना सुनिश्चित करें l
- बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग /विद्युत/ जल निगम / सिंचाई सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता