Nakur Police Station : सहारनपुर थाना गंगौह,थाना रामपुर मनिहारान,थाना नकुड,थाना बड़गांव एवम थाना साइबर प्रभारियों की बडी कार्रवाई

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
➡️एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
➡️थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने (ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते पकड़ी 8 लाख 80 हजार रूपए की अवैध स्मेक
➡️पकड़े स्मेक तस्करो जुबैर एवम जबरदीन उर्फ जबरूदीन के पास से पकड़ी 44 ग्राम नाजायज स्मेक,पकड़ा गया जबरदीन पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामलों में जा चुका है जेल
➡️इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगों से पीड़ितो के बैंक खाते में कराए 12 हजार रूपए वापस
➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पकड़ा एक चाकू धारी बदमाश,एक नाजायज चाकू हुआ बरामद
➡️थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण,पकड़े गए चोरों के पास से बाईक,चोरी के आभूषण एवम नकदी की बरामद
➡️थाना बड़गांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने गौकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजारी ईनामी बदमाश को किया गिरफतार
➡️साइबर थाना प्रभारी इन्द्रेश सिंह ने अपनी साइबर हेल्प डेस्क टीम के सहयोग से साइबर फ्राॅड के माध्यम से ठगी गई लाखों की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में कराई वापस
सहारनपुर/
- पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते एवम एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जनपद पुलिस जहां अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर जेल भेजने का काम कर रही है,तो वहीं लूट/नशा तस्करी/रेप जैसी घटनाओ के भी धड़ाधड़ खुलासे कर रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से (ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते चैकिंग के दौरान नकुड सहारनपुर रोड स्थित सलारपुर से पहले निर्माणधीन हाईवे से दो नशा तस्करो जुबैर पुत्र तासीन निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड एवं जबरदीन उर्फ जबरूदीन पुत्र कमरूद्दीन निवासी जंधैडा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान हाल पता गांव घाटमपुर को अवैध स्मेक के साथ उस समय पकड़ा,जब यह दोनो नशा तस्कर चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़े हुए,जिनकी घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया गया।जिनके पास मौके से 8 लाख 80 हजार रुपए की 44 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।

इसके अलावा इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की साइबर हेल्प डेस्क टीम निरीक्षक उम्मेद कुमार,
- उपनिरीक्षक अतुल कुमार एवम कम्प्यूटर आपरेटर नमन शर्मा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन फ्राॅड के माध्यम पीड़ित रजत चौधरी से ठगी गई 10 हजार रूपए की धनराशि साइबर ठग से उसके बैंक खाते में कराई वापस।पीड़ित रजत चौधरी ने इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित सहित उनकी पुरी पुलिस टीम का किया धन्यवाद अदा।इसके अतिरिक्त इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की साइबर हेल्प डेस्क टीम निरीक्षक उम्मेद कुमार,उपनिरीक्षक अतुल कुमार एवम कम्प्यूटर आपरेटर नमन शर्मा ने अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठग द्वारा ठगी गई 2000 रूपए की धनराशि पीड़ित सोनू के बैंक खाते में कराई वापस।पीड़ित ने भी गगौह पुलिस का दोनों हाथ जोड़कर जताया आभार।
- जबकि थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विवेक वैधवान ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान दीपाखैडी रोड से एक चाकू धारी बदमाश अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम पूजना थाना तीतरों को उस समय पकड़ा,जब सामने से आ रहा यह बदमाश चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही इधर उधर भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया,जिसके कब्जे/मौके से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।इसके अलावा थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चेकिंग के दौरान गंगौह बाईपास मार्ग से अम्बेहटा रोड स्थित बाग के पास से दो शातिर चोरों नीरज पुत्र प्रमोद एवम दीपक उर्फ दीप्पा दोनों ही निवासी ग्राम भैरमऊ को घेराबंदी के दौरान किया गिरफतार।
- जिनके पास एक बाईक,चोरी के गहने 2 जोड़ी पायल,3 चांदी के सिक्के, बिछुए एवम 2500 रूपए नकद किए बरामद।पकड़े गए दोनों शातिर चोरों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इधर थाना बड़गांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक हितेश कुमार एवम मौहम्मद कामिल ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए गौकशी के मुकदमे में फरार एक 25 हजारी इनामी बदमाश गय्यूर पुत्र असगर निवासी ग्राम हलगोया थाना रामपुर मनिहारान को गांव हलगोया से ही घेराबंदी के दौरान पकड़ा गया।
- आपको बता दें,कि यह बदमाश पहले भी गौवध अधिनियम/चोरी एवम प्राण घातक हमले सहित 8 मामलों में जेल जा चुका है।इसके अलावा साइबर थाना प्रभारी इन्द्रेश सिंह के कुशल निर्देशन वाली साइबर पुलिस टीम निरीक्षक संजय कुमार,हेड कांस्टेबल निशांत तोमर,कांस्टेबल राकेश कुमार एवम अरूण कुमार ने एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन लाइन हुए फाॅड को लेकर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से साइबर ठग को सबक सिखाते हुए पीड़ित कमल किशोर शर्मा के बैंक खाते में 1,54,142 की धनराशि कराई वापस।जबकि साइबर ठग द्वारा उक्त पीड़ित से जून माह में 3,13,120 रूपए की धनराशि ठगी गई थी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता