Land documents : नए साल पर नीतीश सरकार की सौगात राज्य में एक जनवरी से ऑनलाइन हो जाएंगे जमीन के दस्तावेज

बिहार में नए साल पर लोगों को जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेने के लिए
- अब चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. राज्य सरकार एक जनवरी से जमीन के सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन करेगी. इस अहम कदम से आम लोगों को स्टांप और दफ्तर के चक्कर लगाने से आजादी मिल जाएगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार,
- अब तक आम लोगों को स्टांप शुल्क दस्तावेज और अन्य कागजात के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. यह पुराना सिस्टम था जोकि पूरी तरीके से ऑफलाइन मोड में होता था. इस पूरी प्रक्रिया में लोगों को एक से दो हफ्ते का वक्त लगता था, लेकिन अब नए ऑनलाइन और डिजिटल सिस्टम की शुरुआत की जा रही है. इसमें आम लोगों को पोर्टल से तुरंत डिजिटल हस्ताक्षर की हुई प्रति मिल जाएगी. इसमें न ही कोई स्टांप लेने की जरूरत होगी और न ही चक्कर लगाने की मजबूरी होगी

Land documents : नए साल पर नीतीश सरकार की सौगात राज्य में एक जनवरी से ऑनलाइन हो जाएंगे जमीन के दस्तावेज