Public safety strengthened : डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में 2025 में सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा सुदृढ़ ?
Public safety strengthened : डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में 2025 में सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा सुदृढ़
Public safety strengthened : डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में 2025 में सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा सुदृढ़
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय, जनसुरक्षा एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में मुख्यालय द्वारा प्रचलित एवं परिक्षेत्र स्तर से समय समय पर विभिन्न विशेष अभियानों का सघन एवं प्रभावी संचालन किया गया तथा थाना/सर्किल स्तर पर बेहतर जनसुनवाई सुनिश्चित की गयी ।
उक्त अभियानों के परिणामस्वरूप अपराधियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई, जिससे न केवल विगत वर्ष की तुलना में विभिन्न श्रेणी के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, बल्कि संगठित एवं आदतन अपराधियों पर भी निर्णायक अंकुश लगाया जा सका। प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन तथा अभियोजन के सशक्त प्रयासों के फलस्वरूप न्यायालयों में दोषसिद्धि की दर में भी वृद्धि हुई।
साथ ही जनसुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध नियंत्रण, अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही तथा यातायात एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के क्षेत्र में भी ठोस एवं सकारात्मक परिणाम सामने आए। इन सतत प्रयासों से आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई तथा पुलिस-जन संवाद एवं विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Public safety strengthened : डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में 2025 में सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा सुदृढ़
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनो जनपदो- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में नशे के अवैध कारोबार एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं नशे के खिलाफ जनजागरूकता हेतु “ऑपरेशन सवेरा” अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की गई है तथा “ऑपरेशन सवेरा” अपने नाम के सदृश ही परिक्षेत्र सहारनपुर में नशे के खिलाफ आम जनमानस में उम्मीद की रोशनी साबित हुआ है।
वर्ष 2025 के अन्तर्गत परिक्षेत्र सहारनपुर के जनपद- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली की पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं जनहितकारी पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं। आमजन के सहयोग एवं विश्वास से पुलिस ने चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है। “अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति” को पूर्ण निष्ठा के साथ लागू करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की गई। परिक्षेत्र पुलिस जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए भविष्य में भी पारदर्शी, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026 में भी परिक्षेत्र सहारनपुर पुलिस नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर जनसहयोग से कार्य करती रहेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना (प्रदेश प्रभारी) (मंडल प्रभारी) (जिला ब्यूरो प्रमुख) (जिला संवाददाता) (जिला क्राइम रिपोर्टर) (जिला मीडिया प्रभारी जिला) (विज्ञापन प्रतिनिधि) (तहसील ब्यूरो) (प्रमुख तहसील संवाददाता