Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा ?

Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा

Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा
Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा

बहरोड़। 

  • शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमर शहीद रामकुमार की मूर्ति स्थल पर बुधवार को उनकी 41वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मेला एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत जोनायचा खुर्द आश्रम के महंत रामदेव महाराज के सान्निध्य में हवन-यज्ञ से हुई।
  • हवन के माध्यम से शहीद रामकुमार की आत्मा की शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इसके पश्चात लोक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट रोहिताश्व यादव ने बताया कि कुश्ती दंगल दोपहर 3 बजे से शाम 6:16 बजे तक चला। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
  • दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों और जयकारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल का मुख्य आकर्षण 21 हजार रुपये की कामड़े की कुश्ती रही, जो पहलवान संजय जेलाब (नेवी) और वजीर सासरोली के बीच हुई।
Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा
Sanjay Jelab won Kamra : अमर शहीद रामकुमार की 41वीं पुण्यतिथि पर मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, संजय जेलाब ने जीता कामड़ा

कड़े और रोमांचक मुकाबले में संजय जेलाब ने जीत दर्ज कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

  • कुश्ती मुकाबलों के निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश तिवारी, सत्यवीर यादव, वेदप्रकाश पीटीआई एवं वीर सिंह यादव ने निभाई। सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए गए।
  • कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद रामकुमार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पहलवानों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर गणेशानंद महाराज, पीसीसी सचिव संजय यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, पतराम यादव, गोकुल यादव, करण सिंह, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सुजान, प्रकाश सरपंच, सत्यवीर पीटीआई, ओमप्रकाश तिवाड़ी, वीरसिंह यादव, विनोद आर्य, रामानंद आर्य, राजेंद्र महाशय, जगमाल सिंह गुरुजी, विजयपाल आर्य, सुरेंद्र आर्य, हरिसिंह, सुबेसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Solve problems : गढ़मुक्तेश्वर में चकबन्दी ग्राम चौपाल, किसानों की समस्याओं का समाधान ?

Solve problems : गढ़मुक्तेश्वर में चकबन्दी ग्राम चौपाल, किसानों की समस्याओं का समाधान ?

Solve problems : गढ़मुक्तेश्वर में चकबन्दी ग्राम चौपाल, किसानों की समस्याओं का समाधान सूचना विभाग, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *