The cold weather will continue : नए साल के पहले दिन भी एनसीआर की हवा ‘जहरीली’, हल्की बारिश से राहत की उम्मीद, आगे बढ़ेगी ठंड

नोएडा ।
- नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है। साल के पहले ही दिन दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में एक्यूआई 300 से 420 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।
- दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में एक्यूआई 418, रोहिणी में 413, वजीरपुर में 414, सोनिया विहार में 421, विवेक विहार में 404 और डीटीयू में 391 दर्ज किया गया। वहीं अशोक विहार में एक्यूआई 392, चांदनी चौक में 377, बवाना में 370, आर.के. पुरम में 381, शादिपुर में 382 और सिरीफोर्ट में 384 रहा।
- अलीपुर में एक्यूआई 328 और आया नगर में 327 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सीआरआरआई मथुरा रोड क्षेत्र में एक्यूआई 310 दर्ज हुआ। पंजाबी बाग में एक्यूआई 391 और पूसा में 366 रहा।
- इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी का शायद ही कोई इलाका ऐसा रहा हो जहां हवा सांस लेने लायक हो। दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 401, वसुंधरा में 399, जबकि इंदिरापुरम में 274 और संजय नगर में 279 दर्ज किया गया।

नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 393, सेक्टर-125 में 354,
- सेक्टर-62 में 348 और सेक्टर-116 में 363 रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों के अनुसार एनसीआर का बड़ा हिस्सा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
- मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जरूर है।
- हालांकि मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 2 और 3 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता