Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी ?

Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी

Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी ?
Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी ?

नेताजी की जयंती पर संकल्प

  • हापुड़ आज यहाँ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भगवती गंज,मंडी, हापुड़ से तहसील चौराहा‌, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका परिषद स्थिति शहीद स्तंभ तक जय हिन्द तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की महिला विंग की अध्यक्षा सुमन त्यागी और प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी के नेतृत्व में किया गया |
  • तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शहीद स्मारक समिति हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल सिंह त्यागी (वी चक्र) प्रमुख समाजसेवी व एम एस हैरिटेज स्कूल के चेयरमैन रामकिशोर त्यागी डाक्टर एस के कौशिक हापुड़ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय और राष्ट्रीय सैनिक संस्था की आर्थिक काउंसिल के राष्ट्रीय सैनिक संस्था के आर्थिक काउंसिल के संयोजक राजन छिब्बर ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा दिखाकर किया उन्होंने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने IAS की परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी यह कहकर छोड़ दी की वो अंग्रेजो की गुलामी नहीं करेंगे |
  • अंग्रेज उनसे सपने में भी डरते थे ब्रिटेन के प्रधान मंत्री एडमंड एटली ने भारत की आजादी के दस्तावेजो पर दस्तखत किये थे और यह भी बताया था की वो नेताजी और आजाद हिन्द फौज की वजह से भारत छोड़कर गए थे गांधी जी की वजह से नहीं |
Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी ?
Suman Tyagi : नेताजी ने देश को अंग्रेजो के सामने नहीं झुकने दिया – हम अमेरिका के सामने नहीं झुकने देंगे सुमन त्यागी ?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने कहा की

  • हम भी उसी हाड मांस के बने है जिसके नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बने थे | उन्होंने देश को अंग्रेजो के आगे नहीं झुकने दिया हम देश को अमेरिका के आगे नहीं झुकने देंगे अमेरिका चाहे तो 500% टेरिफ लगा दे परन्तु यह याद रखे की भारत से ज्यादा अमेरिका को भारत की जरुरत है और अब हम पुराने समय में दुश्मनों के प्रति दिखाई गई सहनशीलता का अनुसरण नहीं करेंगे ,संस्था के धौलाना तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर ने बताया की नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय सैनिक संस्था के आदर्श पुरुष हैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इण्डिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा की स्थापना में राष्ट्रीय सैनिक संस्था का मुख्य किरदार रहा है
  • राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की कनाडा और यूरोपियन देश तो झुक गए , समझौता कर लिया और ट्रंप की बात मान ली जिससे उनके ऊपर टेरिफ कम कर दी गई भारत ने अपने बाजार को अमेरिका के डेरी प्रोडक्ट के लिए नहीं खोला इसलिए ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टेरिफ लगा दी | ये हमारे देश की ही क्षमता है की अतिरिक्त टेरिफ के बाद भी हमारी जीडीपी दर दुनियां में सबसे ज्यादा 8.2% रही है |
  • जिला सचिव मुकेश प्रजापति और महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने कहा की तिरंगा यात्रा निकालने से एक तो हमें ऊर्जा मिलती है और दूसरे यह आभास होता है की भारत के 150 करोड़ लोग क्या नहीं कर सकते ? हमारे सामने सब बोने हैं | आवश्कता नेताजी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की है यानी प्रत्येक युवा को प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देने की ,संस्था के वरिष्ठ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी व जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी ने बताया की अब मिच – मिचाती आँखों से या लड़ खडाती टांगो से , या बुद – बुदाते होंठो से काम नहीं चलेगा , अब युवाओं को साहस को दोनों हाथो में लेकर निर्भरता से आगे बढ़ना होगा इस अवसर पर विख्यात कलाकार और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के मनोरंजन ट्रूपे के अध्यक्ष श्री हितेश शर्मा और उनके ग्रुप ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की एक लोम हर्षक घटना पर नाटक प्रस्तुत किया, महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर व जिला प्रवक्ता डाक्टर संरगम अग्रवाल ने बताया कि हिन्द तिरंगा यात्रा में पांच ट्रेक्टर ट्रालियों में संस्था के पदाधिकारियों व गुरुकुल के बच्चों द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें सभी ने यज्ञ में आहुतियां दी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ज्ञानेन्द्र त्यागी ने व महिला ब्रिगेड की जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी ने बताया कि इस जय हिन्द तिरंगा यात्रा में अनेक सामाजिक संस्थाओं व किसान संगठनों के मुख्य पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें स्वाधीनता शहीद स्मारक समिति हापुड़ (शहीद मेला) जनसंख्या फाऊंडेशन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन भानु, गायत्री परिवार, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने भाग लिया और रामनिवास बालिका इंटर कालेज तगासराय की बालिकाओं ने मार्च पास किया
  • जिला संरक्षक सुधीर त्यागी बताया कि जय हिन्द तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी सामाजिक संस्थाओं व किसान संगठनों के मुख्य पदाधिकारियों को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया इस तिरंगा यात्रा में गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में भी चार दर्जन पदाधिकारियों ने भाग लिया

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Blackout mock drill : सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 23/01/2026 जी एस मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया ब्लैकआउट मॉकड्रिल ?

Blackout mock drill : सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 23/01/2026 जी एस मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया ब्लैकआउट मॉकड्रिल ?

Blackout mock drill : सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 23/01/2026 जी एस मेडिकल कॉलेज में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *