Minister Girish Yadav took the salute : जौनपुर पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, मंत्री गिरीश यादव ने सलामी ली

💠 77वें गणतन्त्र दिवस पर जनपदीय पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में किया गया भव्य परेड का किया गया आयोजन, माननीय मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव , राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा परेड की ली गयी सलामी।
🔹 परेड के प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री गोल्डी गुप्ता (IPS) व द्वितीय परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) जौनपुर सुश्री श्रुष्टि जैन रहे। परेड में 19 टोलियों ने किया प्रतिभाग।
🔹विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबका मन मोहा
77 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर ग्राउण्ड़ में जनपदीय पुलिस द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। माननीय मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा. कौस्तुभ के नेतृत्व में माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री गोल्डी गुप्ता, द्वितीय परेड कमांडर सुश्री श्रुष्टि जैन व तृतीय कमांडर के रूप में उपनिरीक्षक विजय नरायण दूबे द्वारा सम्भाला गया। माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मंच से गुजर रही परेड की सलामी ली गयी। इस दौरान पुलिस कर्मियों के कुल 19 अलग-अलग दलों ने अपने शौर्य और पराक्रम को प्रस्तुत किया। गणतन्त्र दिवस परेड में कुल 19 टोलियों ने अपना प्रदर्शन दिखाया वही 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ महोदय द्वारा जारी सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया:-
1.मुख्य आरक्षी श्री इन्द्र भगवान तिवारी
2.निरीक्षक श्री योगेन्द्र यादव
निम्न अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा जनपद में यू0पी0112 परियोजनान्तर्गत संचालित पीआरवी के रिस्पान्स टाइम, पीआरवी आफ द डे के लिए श्रीमान पुलिस महानिदेशक, यू०पी०-112. लखनऊ द्वारा जारी किये गये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
1.कमाण्डर वीर बहादुर यादव- पीआरवी 2316
2.सब कमाण्डर पूजा शर्मा- पीआरवी 2316
3.पायलट दीपक गौतम पीआरवी 2316
4.कमाण्डर देव नारायण पाल पीआरवी 6997
5.सब कमाण्डर देवेन्द्र यादव पीआरवी 6997
6.चालक लाल जी गौतम पीआरवी 6997
7.कमाण्डर धीरज कुमार सिंह- पीआरवी 6997
8.चालक रमेश कुमार यादव पीआरवी 6997
इसके अतिरिक्त अपने पदेन कर्तव्यों के निर्वहन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले 36 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डा. दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी जौनपुर, श्री सुशील कुमार शशि, माननीय जिला जज जौनपुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता