Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन ?

Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन

Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन ?
Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन ?

 सवर्ण समाज समन्यव समिति के बैनर तले रामलीला मैदान में जुटेंगे 40 संगठनों के लाखो लोग

  • ”यूजीसी रोल बैक आंदोलन” की शुरुआत कल आहूत देशव्यापी बंद के साथ शुरू होगी
  • – ⁠यूजीसी एक्ट समाज को बांटने वाला
  • – ⁠मोदी सरकार को इस एक्ट को वापस लेना ही होगा
  • – ⁠भाजपा इस काले क़ानून को वापस नहीं लेती है तो सत्ता में वापसी असंभव

नई दिल्ली।

  • यूजीसी एक्ट को लेकर जारी विवाद के बीच “सवर्ण समाज समन्वय समिति “ से जुड़े 40 से ज़्यादा संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस क़ानून को वापस नहीं लिया गया तो वो 8 मार्च( 2026) को रामलीला मैदान में “यूजीसी रोल बैक आंदोलन “ करेंगे । इसकी शुरुआत कल आहूत देशव्यापी बंद के साथ होगी । इस बात की जानकारी आज पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में समित के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने दी ।
  • इस अवसर पर करणी सेना के राज सिंह शेखावत, अजीत सिंह, हिंदू महासभा के विजय कौशिक, कायस्थ महासभा के अनूप श्रीवास्तव, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस सुधीर सक्सेना, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट डीपी श्रीवास्तव, अग्रवाल महासभा के अनिल अग्रवाल, भीम सेना के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीधर साल्वे, जनसंघ के कुलदीप पांडे, योगी किशोर तिवारी, छगन सिंह राठौर आरएसपी के पंकज धवरैया समेत बड़ी संख्या में इस एक्ट का विरोध करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे ।
Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन ?
Nationwide movement : यूजीसी एक्ट के ख़िलाफ़ 8 मार्च को होगा देशव्यापी आंदोलन ?

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि

  • यह एक्ट खामियों वाला है और समाज को बांटने वाला है लेकिन हम किसी भी कीमत पर समाज को बटने नहीं देंगे । इसके लिए हम सभी मिलकर 8 मार्च (2026) को दिल्ली के रामलीला मैदान में “यूजीसी रोल बैक आंदोलन “शुरू करेंगे । इसकी शुरुआत कल रविवार एक फरवरी को इस एक्ट के खिलाफ आहूत देशव्यापी बंद के समर्थन के साथ होगी । उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस क़ानून पर भले ही कुछ समय के लिए रोक लगा दी है लेकिन यह क़ानून तभी वापस होगा जब इसे संसद में पारित किया जाएगा । क्यूंकि यह क़ानून संसद ने पारित किया है तो वापस भी उसे ही लेना होगा ।
  • उन्होंने कहा कि हम लोग एक फरवरी से देश भर में जनजागरण अभियान चलाएँगे और इस क़ानून के विरोध में आंदोलन करेंगे । उन्होंने कहा कि इस दौरान मोदी सरकार ने इस क़ानून को वापस ले लिया तो ठीक है नहीं तो 8 मार्च (2026) को रामलीला मैदान में जो आंदोलन होगा वो एतिहासिक होगा । उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार समाज को बांटने का कार्य न करे नहीं तो इसका परिणाम बहुत ही बुरा होगा ।
  • भीम सेना के श्रीधर साल्वे ने कहा कि हमारी सेना सवर्ण समाज समन्वय समिति के साथ है और हम अपने समाज को किसी भी कीमत पर किसी को बाँटने नहीं देंगे । करणी सेना के राज सिंह शेखावत ने कहा कि यूजीसी के इस काले क़ानून के ख़िलाफ़ हमारा आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सरकार इस क़ानून को वापस नहीं ले लेती है । उन्होंने भी सरकार को चेताया कि अगर सरकार इस काले क़ानून को वापस नहीं लेती है तो भाजपा अगली बार सत्ता में नहीं आएगी ।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें ?

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *