Accused arrested : सहारनपुर जनपद पुलिस की बडी कार्रवाई,27 वारंटियों सहित 41 अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर/
➡️थाना बेहट,थाना चिलकाना,थाना सदर बाजार,थाना जनकपुरी,थाना देहात कोतवाली,थाना नकुड,थाना गंगौह,थाना मण्डी,कोतवाली नगर थाना फतेहपुर एवम थाना नानौता प्रभारियो की बडी कार्रवाई
➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
➡️SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर
➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो की विभिन्न मामलों के 16 शातिर वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई,सभी गिरफ्तार
➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम की एक और बड़ी कार्रवाई,पशु चोरी के मुकदमे में वांछित हुआ गिरफ्तार,3500 रूपए नकद बरामद
➡️थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीमो ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद पकड़े 4 शातिर वारंटी
➡️थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम को भी मिली जबरदस्त कामयाबी,शादी का झांसा दे युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित युवक गिरफ्तार
➡️इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम की एक और बड़ी कार्रवाई,लूट के मामले का एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
➡️इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया एक चाकू धारी बदमाश,एक नाजायज चाकू हुआ बरामद
➡️थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार
➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,3 शातिर वारंटी हुए गिरफ्तार
➡️थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवम फायर करने की घटना कै अंजाम देने वाले 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने नाग देवता के मंदिर में हुई चोरी की घटना का,किया सफल अनावरण,1 शातिर चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
➡️इंस्पेक्टर संजीव कुमार की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान पकड़ा शराब तस्कर,10 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद
➡️थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह की पुलिस टीमो की 3 शातिर वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई,सभी गिरफ्तार
➡️थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थल से दो मजनुओं को अश्लील हरकतें करते हुए, किया गिरफतार
➡️थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी की पुलिस टीम ने भी चोरी के मुकदमे मे वांछित शातिर चोर को किया गिरफतार

सहारनपुर/
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से वांछित/वारंटियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारियां कर जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा,धीरज सिंह,रविन्द्र कसाना,महेश चंद एवम अमित यादव ने अपनी अपनी सहयोगी टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए विभिन्न मामलों के 15 वारंटियों सद्दाम पुत्र मीर हसन,मुनव्वर पुत्र सुलेमान,मुदस्सिर उर्फ तोता पुत्र खालिद,मुसर्रफ पुत्र नत्थू सभी निवासी पठानपुरा,अजीम उर्फ सर्किट पुत्र तासीन निवासी कस्बा बेहट,सुफियान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम दबकोरा,सत्यपाल पुत्र चूढ सिंह निवासी गांव अब्दुल्लापुर,मुकीम पुत्र कालिम निवासी ग्राम बाकरपुर,शीशपाल उर्फ शिशू पुत्र फुल्ला उर्फ मनफूल निवासी ग्राम शेखपुरा,कादीर पुत्र गालिब, जुनैद पुत्र खुर्शीद,मुस्तकीम पुत्र शकील सभी निवासी ग्राम लोधीपुर,भूरा पुत्र जमील निवासी ग्राम ताजपुरा,अफजाल पुत्र छोटा एवम इकराम पुत्र छोटा दोनों ही भाई निवासी ग्राम संसारपुर को रात दिन दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर बेहट सतपाल सिंह भाटी की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते भैंस चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक पशु चोर अजुबर पुत्र मौसम मोहसिम निवासी ग्राम मदनपुर तालापुर थाना बिहारीगढ़ 3500 रूपए नकद के साथ किया गिरफतार।इस पशु चोर की गिरफ्तारी सीएचसी के पास बैलका नहर स्थित की पटरी के पुल के पास से हुई।जबकि थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीमो विकास तोमर,महिला उपनिरीक्षक सुमन एवम चन्द्रपाल सिंह ने अपनी अपनी पुलिस टीमों के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 4 शातिर वारंटियों पाल सिंह पुत्र बल्लू निवासी ग्राम भोजपुर गुर्जर,राजेश उर्फ बुद्धू पुत्र केवल कुमार निवासी ग्राम मरोडगढ,पाल्ला पुत्र फुल्लू निवासी ग्राम घाटेडा एवम रविन्द्र पुत्र हरपाल निवासी टापू माजरी थाना बुढ़िया यमुनानगर हरियाणा को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित युवक सुजीत पुत्र बनेश निवासी ग्राम गंदेवड थाना बेहट को किया गिरफतार।और यही नहीं इंस्पेक्टर कपिल देव की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद एक शातिर वारंटी विशाल रावत पुत्र विनोद रावत निवासी अभिषेक नगर को किया गिरफतार।और यही नहीं इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम रचित कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान मानव मंदिर के पीछे विनोद विहार के पास स्थित मैदान एक चाकू धारी बदमाश मंजीत उर्फ केचुआ पुत्र राकेश निवासी मल्हीपुर रोड पिंजौरा को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने आज बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक अभियुक्त साहिल पुत्र राजेश निवासी लुधियाना पंजाब को रेलवे स्टेशन सहारनपुर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।पकड़े अभियुक्त पर पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।इसके अलावा थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक भीम प्रकाश एवम बलराम सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए तीन शातिर वारंटियों रवि पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पुवांरका,रवि पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम आसनवाली एवम सलमान पुत्र महमूद निवासी ग्राम रसूलपुर को किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रविन्द्र धामा एवम संदीप कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक घर में घुसकर परिवार वालों से मारपीट कर एवम जान से मार डालने की नियत से फायर करने 3 वांछित अभियुक्तो सुभाष पुत्र नाथीराम, रोहित उर्फ करेशन पुत्र जगदीश एवम अनिल उर्फ अनीत पुत्र नाथीराम तीनों ही निवासी ग्राम सिरसका
को पिछले 24 घंटो के दौरान गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक आदित्य कुमार भाटी एवम बिलेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांव मेघनमाजरा के नाग देवता के मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर पटवारी उर्फ इल्ताफ पुत्र यासीन निवासी ग्राम बुड्ढा खेड़ा को गाव बुडढाखेडा स्थित काजियो के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े गये इस शातिर चोर के कब्जे से चोरी का सामान 2 पाईप लोहे के एवम 1 केबिल सबमसिर्बल बरामद किया गया।जून माह 2025 में हुई इस चोरी की घटना का खुलासा आज ही पुलिस टीम ने किया।इसके अलावा इंस्पेक्टर संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान ग्राम शकरपुर पुलिया के पास से एक बडे अपराधिक इतिहास वाले शराब तस्कर रामधन पुत्र खजान निवासी ग्राम शकरपुर शाकरौर को 10 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।जबकि थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार एवम उदित गंगवार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों मुन्ना उर्फ फरीद अंसारी पुत्र इनाम उर्फ नाम्मा निवासी कलसिया रोड एवम उवेश पुत्र गुलजार निवासी नाजिम कालोनी कलसिया रोड को पुराना कलसिया रोड जुलमगढ की पुलिया के पास पड़े एक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया।और यही नहीं कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीमो उपनिरीक्षक जौगेन्द्र पाल सिंह, राजकुमार गौतम एवम अरूण कुमार ने अपनी अपनी पुलिस टीमो कू सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए 3 शातिर वारंटियों इकराम पुत्र अशरफ,इमरान पुत्र अशरफ दोनों भाई निवासी नूरबस्ती एवम माज पुत्र रहमान निजामी मौहल्ला नई बस्ती को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित सोनी ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सर्वजनिक स्थल पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो अभियुक्तों नौशाद पुत्र इरशाद उर्फ भूरा एवम गुलफाम पुत्र सलामु निवासी दत्तोली मुगल को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक शातिर चोर अनीश उर्फ सोना पुत्र शौकत निवासी क़स्बा नानौता को किया गिरफतार।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता