Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर ?

Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर

Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर
Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर : जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जदईपुर गोरा पट्टी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लापता होने के बाद चला तलाश अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूफियान (5 वर्ष) पुत्र मुख्तार शाह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली।

Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर
Wave of grief : जौनपुर हादसा: गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर

सुबह गड्ढे में मिला शव
सोमवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर बने एक सोख्ता (गड्ढे) में बच्चे का शव उतराया हुआ मिला। बताया जा रहा है कि गड्ढे में करीब 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला खेलते समय गड्ढे में गिरने से डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पड़े गड्ढों को तत्काल भरवाया या सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

 

Check Also

Public Outrage Silent Rally : रीवा घटना के विरोध में दमोह में सकल जैन समाज की शांतिपूर्ण जनआक्रोश मौन रैली

Public Outrage Silent Rally : रीवा घटना के विरोध में दमोह में सकल जैन समाज की शांतिपूर्ण जनआक्रोश मौन रैली ?

Public Outrage Silent Rally : रीवा घटना के विरोध में दमोह में सकल जैन समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *