Review meeting completed : हापुड़ में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सूचना विभाग, हापुड़
दिनांक 22.02.2026 को प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के संबंध में दिनांक 16.02.2026 को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद हापुड़ के विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की तथा शिविर को प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का संचालन श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज विशेष (एस.सी./एस.टी. एक्ट) हापुड़ श्री हनी गोयल की देखरेख एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ डॉ. ब्रह्मपाल सिंह की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण National Legal Services Authority (नालसा) एवं Uttar Pradesh State Legal Services Authority (सालसा) के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
बैठक में बताया गया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में जनपद के सभी प्रशासनिक विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया।
अपर जिला जज श्री हनी गोयल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ को शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेगा शिविर से पूर्व विभिन्न स्थानों पर लघु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके और वे मुख्य शिविर में भागीदारी कर सकें।
बैठक में प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विशेष चर्चा की गई। सूचना विभाग को निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी तथा बैनर-पोस्टर आदि माध्यमों का उपयोग किया जाए। उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

शिविर में विधिक परामर्श, निःशुल्क कानूनी सहायता, पेंशन योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, श्रम विभाग की योजनाएं, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, राजस्व संबंधी सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति योजनाएं आदि से संबंधित जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आमजन को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ के स्थान पर श्री अनवर शेख (पीडीडीआरडीए), समाज कल्याण अधिकारी श्री शिव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह, पंचायत राज अधिकारी श्री शिव विहारी शुक्ल, सूचना विभाग अधिकारी श्री रनजीत, जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव श्री सौरभ कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर जनपद हापुड़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग एक मंच पर आकर समन्वित रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने स्तर पर तैयारी पूर्ण रखें, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाएं, ताकि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि शिविर स्थल पर सुव्यवस्थित काउंटर, हेल्प डेस्क एवं मार्गदर्शन कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि यह शिविर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। यदि सभी विभाग समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, तो अधिकतम संख्या में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल समाधान हेतु प्रस्तुत किया जाए।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी अधिकारियों ने मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
(सौरभ कुमार वर्मा)
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता