Incharge Nasirpur : गोल्डन आवर्स में करें साइबर अपराध की 1930 नंबर पर शिकायत- राजीव कुमार चौकी इंचार्ज नासिरपुर

-गाजियाबाद पुलिस ने चलाया तीन दिवसीय जागरूकता अभियान
- गाजियाबाद। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। सोमवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में नासिरपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने एस आई राहुल कुमार के साथ साइबर अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया।
- इस दौरान चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। अपराध के पहले घण्टे में ही सूचना मिलने पर पीड़ित की धनराशि ज्यादा से ज्यादा रिफंड कराई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने लोगों के फ़ोन में 1930 नम्बर सेव भी कराया। उन्होंने बताया कि 16 और 17 फरवरी को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 18 फरवरी को पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि
- इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इस मौके पर आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। जरा सी लापरवाही के कारण लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से पल भर में हाथ धो बैठते हैं। इसका कारण साइबर अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता में कमी है। - लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है जिससे साइबर अपराधों में कमी आएगी। इस मौके पर रश्मि चौधरी,अरविंद सिंघल,प्रभात गर्ग,विशाल बिग,निर्दोष गोयल,पंकज बत्रा, गौरव बंसल, रामशरण जग्गा आदि मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता