Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव ?

Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद।

  • भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि रविवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रन पर सिमट गई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगा कि शुरुआत से ही हम मैच में बने हुए थे। हमने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की।
  • साउथ अफ्रीकी टीम 21 रन (20 रन) पर 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने 7 से 15 ओवरों के बीच में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ थी। लेकिन बाद में हम फिर मैच में वापस लौटे। कुल मिलाकर देखें तो हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे।”
  • सूर्या ने कहा, “मेरा मानना है कि जब आप 180–185 रनों का पीछा कर रहे हों, तो पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन वहीं मैच हार जरूर सकते हैं। हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और फिर 180–185 रनों का पीछा करते हुए वैसी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बना पाए, जैसी हम चाहते थे। लेकिन यही क्रिकेट है। हम इससे सीखेंगे, बैठकर समीक्षा करेंगे और फिर मजबूती से वापसी करेंगे।”
Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav : हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 3 विकेट निकाले,

  • जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान ने इन गेंदबाजों की तारीफ में कहा, “जहां तक गेंदबाजी जोड़ी की बात है, सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह-अर्शदीप सिंह की जोड़ी कितनी घातक है। दोनों साथ खेल चुके हैं। आज भी दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले, करीब पांच विकेट लिए और लगभग 45–50 रन दिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और यही हम उनसे चाहते हैं। दोनों अनुभवी हैं और टीम में इनका होना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।”
  • टीम इंडिया सुपर-8 के अपने अगले मैच में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। कप्तान सूर्या ने कहा, “अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम अच्छी बल्लेबाजी करें, अच्छी गेंदबाजी करें और अच्छी फील्डिंग करें। हम चीजों को सरल रखेंगे, उस तरह का क्रिकेट खेलेंगे जो हम खेलना चाहते हैं, कुछ भी नहीं बदलेगा। मुझे भरोसा है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Health Camp in Technology : श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Health Camp in Technology : श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ?

Health Camp in Technology : श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में स्वास्थ्य शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *