Rajesh Khurana : आगरा में विश्वस्तरीय बुद्ध स्मारक से बदलेगी प्रदेश की पहचान: राजेश खुराना

आगरा में बन रहे वर्ल्ड क्लास बुद्धा स्मारक से यूपी की छवि को भी नई दिशा और पहचान मिलेगी :
वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुरान वर्ल्ड क्लास बुद्धा स्मारक बनाने का श्रेय योगीजी को जाता हैं, लोग बोलें – “धन्यवाद महाराजजी” वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने इस महत्वपूर्ण निर्माण को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री योगी महाराजजी का हृदय से अभिनंदन और आभार प्रकट किया कालिंदी विहार के वर्ल्ड क्लास बुद्ध पार्क में तेज़ी से चल रहे विकास कार्यों पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल
आगरा, संजय सिंह। अग्रनगरी आगरा अब एक और ऐतिहासिक पहचान की ओर बढ़ रही है। कालिंदी विहार (शाहदरा) स्थित बुद्ध पार्क में प्रस्तावित विश्वस्तरीय बुद्ध स्मारक का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने इसे प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
राजेश खुराना ने कहा कि आगरा में बन रहा यह वर्ल्ड क्लास बुद्ध स्मारक न केवल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि बौद्ध मूल्यों के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार अभूतपूर्व है और आगरा में पार्कों, सड़कों, पेयजल एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति इसका प्रमाण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस भव्य स्मारक के निर्माण का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है और क्षेत्र के लोग भावुक होकर कह रहे हैं -“धन्यवाद महाराजजी।”
भारतीय जाटव समाज के प्रयास रंग लाए
श्री खुराना ने भारतीय जाटव समाज के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के सतत प्रयासों से बुद्ध पार्क के विकास कार्यों को गति मिली है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 3 अगस्त 2025 को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भेंट कर ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक निर्णय लिया। इस पहल में राष्ट्रीय संगठन सचिव अनिल कुमार (पूर्व न्यायाधीश) एवं प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह की भी सक्रिय भूमिका रही। समाज के प्रयासों और सरकार के त्वरित निर्णय का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।

क्षेत्र में खुशी की लहर
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से उपेक्षित पड़े बुद्ध पार्क का कायाकल्प क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। पार्क के सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थित विकास से यह स्थल भविष्य में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और विश्व स्तर पर एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में स्थापित होगा।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना सामाजिक समानता और समावेशी विकास का प्रतीक है। पार्क का विकास बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराएगा।
राजेश खुराना ने कहा कि यह निर्णय वंचित वर्गों के अधिकारों और अवसरों को सुरक्षित रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है। उन्होंने इस निर्माण को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और विश्वास जताया कि यह स्मारक आगरा की छवि को नई दिशा और विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा।
आखिर में उन्होंने अग्रनगरी में बुद्ध स्मारक को लेकर उमंग और आशा का जो वातावरण बना है, वह आने वाले समय में आगरा के सांस्कृतिक मानचित्र को और अधिक समृद्ध करने का संकेत दे रहा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता