SMS : अस्पताल में दवा संकट : शुगर, हार्ट और बीपी की दवाएं गायब, एक महीने से सप्लाई ठप, मरीज महंगे दामों पर दवा खरीदने को मजबूर

जयपुर।
- राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस (SMS) सहित प्रदेश के चिकित्सा केंद्रों पर इन दिनों दवाओं का भारी अकाल पड़ा है। निःशुल्क दवा काउंटरों (DDC) पर बीपी, शुगर, हार्ट और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं पिछले एक महीने से ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हैं। आलम यह है कि बदलते मौसम में बढ़ रहे वायरल के बीच कफ सिरप और एंटी-बायोटिक जैसी बुनियादी दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। प्रमुख दवाएं जोस्टॉक से बाहर हैं (NA List) अस्पताल के रिकॉर्ड और फार्मासिस्टों के अनुसार, निम्नलिखित दवाएं लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं:
- लाइफ सेविंग ड्रग्स: एस्पिरिन (हार्ट अटैक रोकथाम), निकोमालोन (खून पतला करने), और डैपाग्लिफ्लोज़िन (टाइप-2 शुगर)।
क्रोनिक बीमारियां: लेवोथायरोक्सिन (थायरायड), टियोट्रोपियम ब्रोमाइड (अस्थमा/सांस), और लैकोसामाइड (मिर्गी)।
सामान्य और अन्य: पैनटॉप 40 (गैस), लेवोसेटिरिज़िन (एलर्जी), और बच्चों के लिए सेफिक्साइम (एंटी-बायोटिक)।

सप्लाई चेन टूटने से बढ़ा संकट
- दवा काउंटरों पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार डिमांड भिजवाई है, लेकिन RMSCL (राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से सप्लाई नहीं आ रही है।
लोकल खरीद में बाधा: स्थानीय स्तर पर रेट कॉन्ट्रैक्ट (Rate Contract) न होने के कारण अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी दवाएं नहीं खरीद पा रहा है। - मरीजों की बेबसी: एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आने वाले लगभग 8 हजार मरीजों में से 60% ग्रामीण क्षेत्रों से होते हैं, जिन्हें अब मजबूरी में निजी दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
अस्पताल परिसर में ‘लपकों’ का आतंक - दवाओं की किल्लत का फायदा अब निजी दुकानों के एजेंट (लपके) उठा रहे हैं। एसएमएस अस्पताल के काउंटर नंबर 11 और 12 पर ये एजेंट सक्रिय रहते हैं, जो ‘सस्ती दवा’ दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण मरीजों को बाहर ले जाते हैं और उन्हें ऊंचे दामों पर दवाइयां बेच देते हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता