Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना ?

Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना
Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

  • हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के कस्बा बहादुरगढ़ के पूठ में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई जब विजय अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर होली मनाने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन अन्य बाइक सवारों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
  • हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गांव पुठ में होली का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब रोडरेज की एक मामूली घटना ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रोडरेज को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुठ में हुई इस घटना ने त्योहार के उल्लास को मातम में बदल दिया है।
    खूनी होली से खुशियों में पसरा मातम
  • हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि 3 हमलावरों ने अवैध हथियारों, तमंचे आदि से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, विजय नामक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर होली मनाने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन अन्य बाइक सवारों से उनकी टक्कर हो गई। इस मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई।
Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना
Gunned down : दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

बदमाशों ने विजय पर कई राउंड फायर किए

  • बाइक सवार तीनों आरोपियों ने आपा खोते हुए अवैध हथियार निकाल लिए और विजय पर कई राउंड फायर किए। विजय को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
    आपा खो बैठे परिजन
  • मौत की खबर सुनते ही परिजन अपना आपा खो बैठे। होली के गुलाल से सने चेहरों पर अब केवल आंसू और चीखें बाकी रह गई। विजय के शव के पास उसकी मां, बहन और अन्य महिला परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

  • घटना की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। घटना के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Improve health services : जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश ?

Improve health services : जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश ?

Improve health services : जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *