Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला ?

Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

 हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की भोपाल कॉलोनी में एक मकान में एसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा, गद्दे और अन्य घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार भोपाल कॉलोनी के रविंद्र कुमार के घर में अचानक एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते कंप्रेशर में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

उस समय घर में रविंद्र कुमार की पत्नी डिंपल, बेटी वाणी, बेटा एकम और उनकी माता अनीता देवी मौजूद थीं। आग लगते ही घर के अंदर धुआं भर गया और परिवार में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
Goods worth lakhs were destroyed in the fire : हापुड़ में एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे कपड़ों, गद्दों और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी नुकसान हो सकता था। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Accused Arrested : सहारनपुर पुलिस टीमों ने स्मेक, चरस तस्कर व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की

Accused Arrested : सहारनपुर पुलिस टीमों ने स्मेक, चरस तस्कर व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की ?

Accused Arrested : सहारनपुर पुलिस टीमों ने स्मेक, चरस तस्कर व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *