Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ?

Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

यह परियोजना मुख्यमंत्रीजी का एक महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके पूर्ण होने से आगरा को एक नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी : उपेंद्र सिंह आगरा,संजय सिंह। कालिंदी विहार रोड पर निर्माणाधीन बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने और उसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की मांग को लेकर भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम आगरा मंडल के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने पार्क के निर्माण में ऐतिहासिक, धार्मिक और सौंदर्यात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को संगठन की ओर से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से आगरा में एक भव्य बुद्धा पार्क के निर्माण का अनुरोध किया गया था, जिसे महाराज जी ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का एक महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके पूर्ण होने से आगरा को एक नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

श्री सिंह ने आगे बताया कि पार्क में गौतम बुद्ध तथा उनके प्रथम पाँच अनुयायियों की भव्य एवं आकर्षण प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जिस स्थान पर इन प्रतिमाओं की स्थापना हो रही है, वहां नगर निगम के ठेकेदार द्वारा जेट ब्लैक ( गहरे काले रंग) के पत्थर लगाए जा रहे हैं। संस्था ने सुझाव दिया कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लाल अथवा हल्के रंग के पत्थरों के उपयोग पर भी विचार किया जाए, जिससे पार्क की भव्यता और आकर्षण और अधिक बढ़ सके।

संस्था ने पार्क की ऊंचाई और संरचना को देखते हुए सुरक्षा और सौंदर्य के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की भी आवश्यकता बताई, ताकि यह परियोजना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र बन सके।

Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Memorandum Submitted : बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल, भारतीय जाटव समाज ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

इसके साथ ही संगठन ने विशाल प्रतिमाओं के स्वरूप को ऐतिहासिक तथ्यों के अनुरूप बनाए रखने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। संस्था का कहना है कि तथागत बुद्ध को युवा स्वरूप में तथा उनके अनुयायियों को प्रौढ़ स्वरूप में दर्शाया जाना ऐतिहासिक दृष्टि से अधिक उपयुक्त माना जाता है। साथ ही अनुयायियों के केश विन्यास को भी बुद्ध से भिन्न रखने की बात कही गई है।

संस्था ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की गुणवत्ता और ऐतिहासिक स्वरूप बनाए रखने के लिए एक निगरानी समिति के गठन की मांग भी की, जिसमें संगठन को प्रतिनिधित्व दिए जाने का आग्रह किया गया है, ताकि कार्य परंपरा और मानकों के अनुरूप पूरा हो सके और बुद्धा पार्क आगरा की वैश्विक पहचान बन सके।

इस संबंध में संस्था के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से भी विस्तृत चर्चा की। नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर बुद्धा पार्क से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और संस्था के सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम की टीम संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर निरीक्षण करेगी और प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उचित अमल किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में उपेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, तेज कपूर, रामहेत, प्रेमचंद सोन, सुरेंद्र जाटव, सौरभ वर्मा और वीरपाल सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Police's Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी ?

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *