Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट ?

Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट

Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट
Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो अलग-अलग थानों ने

  • देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है। मसूरी थाना पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से संदिग्ध रूप से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि कौशांबी थाने ने जासूसी के आरोप में एक महिला सरगना समेत 6 संदिग्धों को पकड़ा।

गैंग लीडर महिला समेत 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

  • आरोपियों ने देश के संवेदनशील इलाकों में कई सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनका एक्सेस विदेशों में बताया जा रहा है। यहां से फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर भेजे जाते थे, जिसके एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील जगहों की फोटो-वीडियो भी मिले हैं।

रेलवे स्‍टेशन के वीडियो बनाकर भेजते थे

  • अडिशनल सीपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि लोकल इनपुट मिला था कि भोवापुर के रहने वाले कुछ युवक समाजिक और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बल के लोकेशन के वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते हैं, जिसके एवज में उनके खातों में विदेश से मोटी रकम आती थी। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कौशांबी पुलिस टीम ने भोवापुर टी पॉइंट से पहले मदर डेरी के सामने से 5 संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी पहचान सुहेल, प्रवीन, राज, शिवा और रितिक के रूप में हुई है।

मोबाइल में आर्मी कैंट एरिया के मिले फोटो

  • आरोपी सुहेल के मोबाइल से देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन और आर्मी कैंट एरिया के फोटो-वीडियो और सुरक्षाबल के लोकेशन के फोटो व लोकेशन मिले है। बता दें कि इससे पहले नाहल से छह संदिग्धों को पकड़ा गया था। उनकी पूछताछ के बाद ही इनको गिरफ्तार किया गया।
Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट
Suspect Arrested : गाजियाबाद में रहकर पाकिस्‍तान के लिए जासूसी विदेश से आती थी मोटी रकम महिला गैंग लीडर समेत 6 संदिग्ध अरेस्‍ट

विदेशी नंबरों से चैटिंग

  • आरोपी के मोबाइल में आपराधिक गतिविधियों के वीडियो भी मिले हैं। आरोपी ग्रुप बनाकर विदेशी नंबरों से चैट करते थे। सुहेल से पूछताछ में एक अन्य आरोपी साने इरम उर्फ महक पत्नी मोहम्मद फैजान निवासी संभल का भी पता चला। यह महिला गैंग की लीडर है, जिसे आनंद बिहार बॉर्डर के पास से पकड़ा गया।

ज्यादातर आरोपी कौशांबी के हैं

  • सुहैल मलिक उर्फ रोमियो, सुभारती यूनिवर्सिटी के पीछे थाना परतापुर मेरठ में रहता था
    साने इरम उर्फ महक पत्नी मोहम्मद फैजान संभल की रहने वाली है
    प्रवीण, गांव भोवापुर थाना कौशांबी में रहता था
    राज वाल्मीकि भी भोवापुर मे ही रहता है
    शिवा वाल्मीकि भी कौशांबी, में रहता है
    रितिक गंगवार सब्जी मंडी गाजीपुर साइड में रहता था

पहले पकड़े गए 6 आरोपियों पर लगा था UAPA

  • आरोपी आतंकी संगठनों को सोशल मीडिया पर फॉलो कर देश विरोधी गतिविधि में शामिल पाने पर नाहल निवासी सावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद को पकड़ा गया था। जैश-ए-मोहम्मद व फरहतुल्ला गौरी को फॉलो और लाइक करने पर यूएपीए लगा था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप ?

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप हापुड़। आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *