SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल ?

SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

वर्षों से चल रहे बड़े नेटवर्क को तोड़ने की अब लोगों में जगी आस

  • फतेहपुर। जनपद में अवैध नशे के कारोबार ने अब चिंताजनक रूप ले लिया है। बिंदकी, खागा, सदर समेत अधिकतर कस्बों व मोहल्लों में खुलेआम गांजे की बिक्री होने की चर्चा आम लोगों की जुबान पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खागा क्षेत्र में तो गांजा बिक्री का संगठित जाल तैयार हो गया है, जहां बिना किसी डर के नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। बताया जा रहा है कि बिंदकी क्षेत्र का एक दबंग ठाकुर व्यक्ति भी खुलेआम अवैध नशे के कारोबार में वर्षों से संलिप्त है और उसके प्रभाव के चलते यह धंधा बेखौफ चल रहा है। मोहल्लों और गलियों तक नशे की सप्लाई पहुंचने से युवाओं में इसकी लत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में भी चिंता बढ़ती जा रही है। जनपद में चल रहे इस अवैध नशे के नेटवर्क को लेकर अब लोगों के बीच एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस तिलिस्म को तोड़ पाएगी।
SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
SOG and Intelligence : गली-गली बिक रहा गांजा, तिलिस्म तोड़ने में नाकाम पुलिस,एसओजी व इंटेलिजेंस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

लोगों का कहना है कि इंटेलिजेंस,

  • एसओजी और थाने-चौकियों की पुलिस की निष्क्रियता या फिर कथित मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर नशे की खेप का जनपद में आना और खुलेआम बिक्री संभव नहीं है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि जिले में कई छोटी-बड़ी चोरियों और आपराधिक घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
  • खागा में वर्षों पहले ट्रैक्टर एजेंसी में हुई बड़ी चोरी का मामला आज तक अनसुलझा है। ऐसे में लगातार बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस की सक्रियता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध नशे का यह जाल आने वाली पीढ़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि जनपद में अब सबकी नजर पुलिस विभाग के नवांगतुक मुखिया पर टिकी है कि वह इस अवैध कारोबार के तिलिस्म को तोड़ने में कितनी प्रभावी कार्रवाई करेंगें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Successfully Completed : फतेहपुर जनपद न्यायालय परिसर में रेडक्रास व डीएलएसए द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित सफलतापूर्वक संपन्न

Successfully Completed : फतेहपुर जनपद न्यायालय परिसर में रेडक्रास व डीएलएसए द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित सफलतापूर्वक संपन्न ?

Successfully Completed : फतेहपुर जनपद न्यायालय परिसर में रेडक्रास व डीएलएसए द्वारा विशाल रक्तदान शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *