The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए  ?

The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए

The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए 
The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए
बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में गुणवत्ता सुधार के स्पष्ट निर्देश, प्रशासन हरकत में भारतीय जाटव समाज की आपत्तियों पर कार्रवाई, उपेन्द्र सिंह के साथ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण आगरा, संजय साग़र सिंह। कालिंदी विहार रोड स्थित निर्माणाधीन बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय जाटव समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद अधिकारियों ने न केवल संज्ञान लिया, बल्कि गुणवत्ता सुधार के स्पष्ट निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 11 मार्च 2026 को मंडलायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में बुद्धा पार्क निर्माण में उपयोग हो रहे पत्थरों (मार्बल स्टोन) की गुणवत्ता और तथागत बुद्ध एवं उनके अनुयायियों की प्रतिमाओं के स्वरूप पर आपत्ति जताई गई थी।

भारतीय जाटव समाज का कहना था कि वर्तमान कार्य बुद्ध परंपरा और धम्म की गरिमा के अनुरूप नहीं है, जिससे इस स्थल की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त के निर्देशानुसार नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को कार्य में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही इस संबंध में भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह को पत्र भेजकर प्रशासनिक कदमों की जानकारी भी दी गई।

The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए 
The administration [focused on] quality : आगरा में बुद्धा पार्क सौंदर्यकरण पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए
इसी क्रम में नगर निगम अधिकारियों ने उपेन्द्र सिंह और भारतीय जाटव समाज के अन्य पदाधिकारियों के साथ बुद्धा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पत्थरों के चयन और प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा सुधार के महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिन्हित किया गया।

निर्माणाधीन बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर उठे सवालों के सुधार की प्रक्रिया पर प्रशासन की गंभीरता की सराहना करते हुए भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि बुद्धा पार्क को न केवल सौंदर्य की दृष्टि से बेहतर बनाया जाएगा, बल्कि इसे एक गरिमामय आध्यात्मिक और अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर आर्किटेक्ट आदित्य कुमार, सुदेश यादव, प्रो. बी.डी. शुक्ला, पातीराम सागर, आमनात इतितोचे (थाईलैंड निवासी संत), अर्जुन सिंह, ए.के. सिंह और महिपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Rajnath Singh : युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन इकोसिस्टम की जरुरत : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh : युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन इकोसिस्टम की जरुरत : राजनाथ सिंह ?

Rajnath Singh : युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *