CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई ?

CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई
CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून ।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में खाली पड़े पांचों पदों को भरते हुए नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। समारोह की एक खास बात यह रही कि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
गौरतलब है कि राज्य में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों और बातचीत का सिलसिला भी जारी था। शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सभी खाली पदों को भर दिया गया।

CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई
CM Dhami Extends Congratulations : उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

धामी सरकार में मंत्रिमंडल के पांच पद लंबे समय से खाली थे।

इनमें से एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ था, जबकि दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ। इसके अलावा, तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे।
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधायक विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी नेताओं का जनसेवा के प्रति समर्पण, अनुभव और नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की समझ, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूती से राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा। साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Women's Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

Women’s Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक ?

Women’s Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *