Cunning Thief Arrested : थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पेपर फैक्ट्री चोरी का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बिहारीगढ़ सहारनपुर
- उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा श्री गणेश पेपर फैक्ट्री सतपुरा में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने 05 वांछित शातिर चोरों को ग्राम सतपुरा के पास से गिरफ्तार किया।
- चोरी मे शामिल पाँच आरोपी(1) तालिब पुत्र जरीफ निवासी मोहल्ला शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड), (2) मोहसीन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम कुर्डीखेड़ा, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर (हाल निवासी सिसौना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार), (3) जमील पुत्र शरीफ निवासी ग्राम सिसौना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, (4) कसीम पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला किला, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, (5) परवेज पुत्र याकूब निवासी ग्राम चोली शाहबुद्दीनपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपियों से 47 बिजली मोटर (2 HP) – चोरी का पूरा माल बरामद - 01 TATA ACE GOLD (छोटा हाथी) – घटना में प्रयुक्त
01 मोटरसाइकिल HF Deluxe – घटना में प्रयुक्त
03 अवैध तमंचे (315 बोर)
05 जिंदा कारतूस (315 बोर)
चोरी में प्रयुक्त उपकरण (प्लास, पेंचकस, पाना आदि) समान की बरामदगी की गई ।

वही घटना का खुलासा करते हुए
- पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और करीब 5-6 दिन पहले ग्राम सतपुरा के जंगल के पास स्थित पेपर फैक्ट्री से 47 मोटर चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए चोरी का माल जंगल में छिपा दिया था।
दिनांक 22.03.2026 को पाँच शातिर चोर दोबारा फैक्ट्री में चोरी करने पहुंचे, लेकिन चौकीदार के जागने के कारण चोरी नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने पहले से छिपाए गए माल को बेचने की योजना बनाई। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। - पुलिस नें कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उ0नि0 सुरेंद्र सिंह, उ0नि0 संजीव यादव, हेड कांस्टेबल रोहित तेवतिया, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोतीलाल, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल गगन चौधरी आदि शामिल रहे ।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता